फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car-auto collided with railway gate, jam for one hour

Bareilly News: कार-ऑटो ने रेलवे फाटक में मारी टक्कर, एक घंटे जाम

Fri, 13 Jun 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Car-auto collided with railway gate, jam for one hour
रेलवे फाटक में मारी टक्कर 1 घंटे रहा जामभमोरा,
भमोरा। आंवला-भमोरा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर कार व ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे एक घंटे जाम लग गया। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर विकास बाबू ने बताया कि दोपहर 2:40 बजे ट्रेन नंबर 55312 बरेली सिटी से कासगंज को जाने वाली गाड़ी खड़ी थी, जिसके चलते स्टेशन के दक्षिण में बने आंवला-भमोरा रोड पर रेलवे फाटक को बंद रखा गया था, जिसमे पहले कार ने फिर ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। गर्मी में लोग परेशान होते रहे। आरपीएफ ने ऑटो को कब्जे में लेकर कार की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



--

बस से टकराए गोवंशीय पशु, ग्रामीणों ने लगाया जाम
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुगांव में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे सिरौली-बरेली मार्ग पर चलने वाली बस से गोवंशीय पशु टकरा गए, जिसमें दो पशुओं की मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिरौली-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और बस को थाने ले आई। इसके एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

गुरुगांव के सोमपाल यादव बृहस्पतिवार की सुबह को जानवरों को चराने के लिए जंगल ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप सिरौली की तरफ से आ रही एक बस से पशु टकरा गए। इस घटना के बाद वहां जाम लग गया। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। बस और चालक पकड़ लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed