फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car accident on Bareilly-Pilibhit highway

Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रॉली में घुसी कार, नवाबगंज के टेंट कारोबारी गंभीर घायल

Mon, 14 Apr 2025 10:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 10:32 AM IST
सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर राजघाट के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार कार ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंट कारोबारी गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car accident on Bareilly-Pilibhit highway
हादसे में कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर राजघाट के पास तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रॉली में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टेंट कारोबारी गंभीर घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवाबगंज के मोहल्ला काहरन निवासी दीपक कुमार टेंट कारोबारी है। वह नवाबगंज और पीलीभीत के बरातघरों में टेंट का कार्य करते हैं। रविवार रात दीपक कुमार अपनी कार से टेंट का सामान लेने बरेली गए थे। रात में वहां से नवाबगंज लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर राजघाट के पास पहुंचे। इसी बीच उनकी कार आगे चल रही ट्रॉली में घुस गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly : कालीबाड़ी मंदिर के शिखर पर चढ़ा सिरफिरा, ऊपर 40 मिनट तक किया ड्रामा... नीचे आकर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दीपक कार में फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार से निकाल कर शहर के एक निजी अस्पताल में भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दोबारा बरेली उपचार को ले गए। कारोबारी के भाई शानू ने बताया कि दीपक कुमार के सिर और सीने में चोट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed