फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Capture of government land, report on BJP Mandal Vice President

Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर रिपोर्ट

Fri, 13 Dec 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Capture of government land, report on BJP Mandal Vice President
भोजीपुरा। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पापुलर के पेड़ लगाने के मामले में भाजपा भोजीपुरा मंडल के उपाध्यक्ष के खिलाफ ग्राम प्रधान ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा नेता का काफी लंबे अर्से से सरकारी जमीन पर कब्जा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया हाफिज प्रधान कमर सिद्दीकी ने बताया कि भाजपा नेता ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया है। यहां सरकारी अभिलेखों में रास्ता दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर अब पापुलर के पेड़ लगा दिए गए हैं। इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार भोजीपुरा द्वारा स्थलीय जांच के बाद पैमाइश कराई गई थी। तहसील प्रशासन पर अवैध रूप से पैमाइश करने का आरोप लगाकर पांच माह पूर्व गांव में ही भाजपा नेता अनशन पर बैठ गए थे, तब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अनशन तोड़वा कर मामले को रफा-दफा करवा दिया था। अब ग्राम प्रधान ने कब्जा करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी। भोजीपुरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रधान ने चुनावी रंजिश की वजह से रिपोर्ट कराई : महेंद्र
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ने बताया कि जिस जमीन को लेकर प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी उनके पास वसीयत है, जो उनके पिता करा गए थे। उनका सिविल कोर्ट में केस भी चल रहा है। प्रधान ने चुनावी रंजिश की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed