{"_id":"67633cca6e08df119e03ccc4","slug":"capture-crop-flourishing-on-pastures-bareilly-news-c-4-lko1064-543896-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चारागाहों पर लहलहा रही कब्जे की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चारागाहों पर लहलहा रही कब्जे की फसल
विज्ञापन
बरेली। चारागाह की जमीन पर दबंगों का कब्जा है। कई शिकायतों के बाद भी इनको कब्जामुक्त नहीं कराया गया। ऐसे में पशुओं के चारे की दिक्कत हो रही है। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस के मौके पर डीएम और सीडीओ के समक्ष किसानों ने यह मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपालों को पैमाइश कर चारागाहों को कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया। बटाईदार किसानों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना, किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाए जाने व सिंचाई के लिए गांवों में ट्यूबवेल लगवाए जाने की मांग भी उठी।
बहेड़ी की केशर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा। मिल के महाप्रबंधक ने 31 दिसंबर तक पूरा भुगतान करने की बात कही। नवाबगंज मिल के महाप्रबंधक ने बताया कि मिल बेचने की प्रक्रिया निरस्त हो गई है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के पश्चात ही पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। आंवला के कौशल कुमार सिंह ने सरसों को फसल बीमा की सूची में शामिल कराने की मांग उठाई। हर 20 किलोमीटर पर नदियों पर मिनी डैम बनाए जाने व राशन दुकानदारों की मनमानी का मुद्दा भी गूंजा।
सिंचाई, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश
किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं करने के लिए डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
संवाद