फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cantonment was seen in the Collectorate, no movement zone created within a radius of 100 meters

छावनी नजर आई कलक्ट्रेट, सौ मीटर के दायरे में बनाया नो मूवमेट जोन

Sun, 04 Jul 2021 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cantonment was seen in the Collectorate, no movement zone created within a radius of 100 meters
कलक्ट्रेट पर मतदान करने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कलक्ट्रेट के अंदर और बाहर भारी तादाद में तैनात किया गया था पुलिस फोर्स और पीएसी

विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान और मतगणना के दौरान भारी तादाद में फोर्स लगाकर कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुबह 11 बजे मतदान शुरू होने के बाद तय समय से आधा घंटा पहले ही दोपहर ढाई बजे सभी 60 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। एक घंटे के अंदर मतगणना निपटाकर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भाजपा उम्मीदवार को 19 वोटों से विजेता घोषित कर दिया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह दस बजे सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलक्ट्रेट की ओर से जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। कलक्ट्रेट के सभी गेट पर भारी तादाद में फोर्स तैनात की गई थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गेट के सामने, रजिस्ट्री ऑफिस तिराहे और कचहरी मार्ग से कलक्ट्रेट परिसर तक नो मूवमेंट जोन घोषित कर दिया गया। इस जोन में कोई भी दाखिल न हो पाए, इसके लिए सभी शॉर्टकट रास्तों पर भी पुलिस तैनात की गई थी। कलक्ट्रेट परिसर में अंदर पीएसी और पुलिस दोनों तैनात रही। एक-एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया गया। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, सौ मीटर की दूरी पर सीओ और दो सौ मीटर दूर की व्यवस्था इंस्पेक्टर और ट्रैफिक पुलिस के सुपुर्द थी। इसी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

पुलिस और सपा नेताओं के बीच नोंकझोंक

दोपहर करीब सवा 12 बजे पुलिस से सपा नेताओं की उस वक्त नोकझोंक शुरू हुई जब सपा प्रत्याशी के साथ वे एसबीआई गेट के दूसरी तरफ अपने मतदाता का इंतजार कर रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य का आरोप है कि इसी बीच इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उनसे गालीगलौज की। जब उन्हें बताया कि वह अपने वोटरों का इंतजार कर रहे हैं और उन्हीं के साथ अंदर जाएंगे तो उनसे अभद्रता करते हुए इंस्पेक्टर उन्हें धकेलने लगे। यह देखकर यहां मौजूद दूसरे सपा नेता भी गरम हो गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने भी अपने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने से पहले ही शुरू हो गए जिंदाबाद के नारे

दोपहर करीब सवा तीन बजे विधायक बहोरन लाल मौर्य अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास करने लगे। बैरिकेडिंग पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने जीत का दावा करते हुए अंदर भेजने को कहा। उनके समर्थकों ने भी ढोल-नगाड़े बजाते हुए जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने विधायक को परिणाम घोषित होने तक इंतजार करने को कहा लेकिन विधायक जीत का दावा करते रहे। करीब 15 मिनट तक चली हीलाहुज्जत के दौरान ही परिणाम घोषित हो गया। इसके बाद पुलिस ने विधायक को अंदर जाने दिया।

डीएम ने रश्मि पटेल को दिया प्रमाण पत्र

दोपहर साढ़े तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने चुनाव परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि मतगणना में कुल 60 वोट पड़े हैं जिनमें 40 वोट भाजपा की उम्मीदवार रश्मि पटेल और 19 वोट सपा की उम्मीदवार विनीता गंगवार को मिले हैं। एक वोट अवैध रहा। निर्वाचन आयोग से जारी प्रमाण पत्र भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल को दिया गया। इस दौरान सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, एसएसपी रोहित सजवाण, एडीएम प्रशासन वीके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed