फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cantonment bord

कैंट अध्यक्ष के तेवर देख सदस्यों ने साधी चुप्पी, ध्वस्त होगा बंगला नंबर 58

Thu, 11 Jul 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
cantonment bord
बरेली। 80 वर्ष पुराना कैंट बोर्ड का बंगला नंबर 58 ध्वस्त करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। लंबे समय से चल रहे प्रकरण पर बुधवार को बुलाई गई विशेष बैठक में सदस्यों ने पूर्व में भवन का एक हिस्सा कब्जे में लेने और अब वर्तमान निवासी का पक्ष लिया तो कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने नाराजगी जताते हुए जमकर फटकारा। उन्होंने प्रकरण पर विधिक राय के बाद कार्रवाई का निर्णय करने को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बंगला नंबर 58 पर निर्णय के लिए बुलाई गई कैंट बोर्ड बैठक घंटे भर देरी से शुरू हुई। बैठक में सदस्यों ने आभा सिंह का पक्ष रखते हुए तमाम दलीलें प्रस्तुत कीं। कहा- खरीदारी के समय इसे कोर्ट, कैंट बोर्ड या डीईओ किसी ने भी अवैध नहीं माना। बंगले का नक्शा भी कैंट बोर्ड के पास नहीं है तो उसका कोई भाग अवैध कैसे हो सकता है? उन्होंने मामला कोर्ट में होने के बावजूद आभा सिंह को परेशान करने पर आपत्ति जताई और कोर्ट में मामला विचाराधीन बताकर कार्रवाई का डर भी दिखाया। इस पर कैंट बोर्ड अध्यक्ष ने सदस्यों से अलग-अलग राय मांगी तो सदस्यों की तरफदारी की पोल खुलने लगी। उपाध्यक्ष शिखा नायर और सदस्य मीता सती जवाब ही नहीं दे सकीं। इस पर बिग्रेडियर इंद्रजीत सिंह ने बंगले के ‘खेल’ को लेकर नाराजगी जताई तो तमाम सदस्य निरुत्तर हो गए। इसके बाद कुछ सदस्यों ने तो फौरन ही प्रस्ताव पर असहमति भी जता दी। अध्यक्ष ने विधिक राय लेकर भवन खाली न करने पर ध्वस्तीकरण कराने को कहा।
विज्ञापन


बंगला नंबर 58 पर चस्पा है वैधानिक चेतावनी
बंगला में रह रहीं आभा सिंह ने करीब दर्जन भर से अधिक वैधानिक चेतावनी गेट व दीवारों पर चस्पा कर रखी हैं। इस पर लिखा है कि बंगला नंबर 58 का एक भाग उन्होंने क्रय किया है। वर्ष 2014 से कैंट बोर्ड के खिलाफ कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इस स्थिति में बंगले के खिलाफ कार्रवाई न्यायालय की गरिमा के खिलाफ है। करीब डेढ़ माह पूर्व आभा सिंह ने थाना कैंट में बंगला के संबंधित भूभाग के विक्रेता दलविंदर कौर, विक्रमजीत सिंह, वीएस संधू के खिलाफ मुकदमा भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत करोड़ों में, पांच लाख पर सहमति नहीं
आभा सिंह के मुताबिक उनके पति स्व. कर्नल जेवी सिंह ने बंगला नंबर 58 का एक भाग वर्ष 2007 में खरीदा था। इसके लिए उन्हें करीब 27 लाख रुपए देने पड़े थे, लेकिन बैनामा में महज 5 लाख रुपए ही दर्शाए गए। अब उनसे पांच लाख रुपये लेकर बंगला खाली करने को कहा जा रहा है तो वह कैसे कर दें। अब तो इस बंगले की कीमत ही करोड़ों रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed