फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Candle march taken out to create awareness against AIDS

Bareilly News: खुटार में सरेबाजार युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out to create awareness against AIDS
खुटार में गोली लगने से मृत गजरौला निवासी धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार (शाहजहांपुर)। बहन के कहीं चले जाने से नाराज खुटार के गांव कुसुमा के एक युवक ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही युवक पर सरेबाजार तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूक जाने से गोली साथ में चल रहे युवक के ममेरे भाई को लग गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



तिकुनियां चौराहे से सटा हुआ गांव कुसुमा है। यहां के एक व्यक्ति की विवाहिता बेटी ससुराल में अनबन के चलते काफी समय से मायके में रह रही थी। विवाहिता 26 नवंबर से गायब है। उसके भाई शिवम को गांव के ही अमरजीत भारती पर बहन को कहीं भेज देने का शक था। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच की थी, लेकिन अब तक युवती का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे अमरजीत अपने ममेरे भाई पीलीभीत के गजरौला निवासी धर्मेंद्र कुमार (20) के साथ तिकुनियां चौराहे पर अपना मोबाइल ठीक कराने आया था। इस बीच शिवम भी वहां आ गया और अमरजीत से गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शिवम ने अमरजीत पर तमंचा ताना तो अमरजीत ने उसका हाथ पकड़ लिया। पकड़ से छूटते ही शिवम ने गोली चला दी, जो अमरजीत के साथ मौजूद धर्मेंद्र के पेट के ऊपर पसलियों में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र के गोली लगते ही भगदड़ मच गई। आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से धर्मेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।


चार दिन बाद भी पुलिस ने युवती का न पता लगाया, न ही दर्ज की रिपोर्ट
युवती के गायब होने की तहरीर मिलने पर हलका दरोगा मामले में लापरवाही बरतते रहे। उन्होंने गंभीरता से युवती का पता लगाने और आरोपी पक्ष से पूछताछ करने की जरूरत नहीं समझी। चार दिन बाद भी पुलिस ने युवती का पता लगाना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। है।
दरोगा की लापरवाही के कारण धर्मेंद्र को गोली मारने का आरोपी काफी खफा था। धर्मेंद्र के गोली लगते ही सूचना पर पुलिस ने गांव कुसुमा में शिवम के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी के कुछ परिजनों को थाने ले गई है। वहीं आरोपी की गायब बहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ पंकज पंत ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।


फूफा के घर रहकर चलाता था मिक्सर मशीन

धर्मेंद्र की बुआ ऊषा देवी की शादी गांव कुसुमा में राजपाल से हुई थी। धर्मेंद्र कुछ दिन से बुआ के घर ही रह रहा था। वह लिंटर डालने की मिक्सर मशीन चलाने का काम करता था। गांव में चल रहे विवाद से उसका कोई लेना-देना नहीं था।
धर्मेंद्र के परिजन भी पहुंचे खुटार



खुटार। धर्मेंद्र कुमार की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो परिजन राेते-बिलखते खुटार पहुंचे। धर्मेंद्र कुमार के पिता दिनेश, मां सीमा देवी, भाई राहुल, बहन लक्ष्मी और दादी कैलाशा देवी गांव कुसुमा पहुंच गईं। धर्मेंद्र दिनेश का सबसे बड़ा पुत्र था। दादी कैलाशा देवी ने बताया कि घर में बड़ा होने के नाते धर्मेंद्र काफी जिम्मेदारी से काम संभाल रहा था। संवाद







धर्मेंद्र के पिता ने दी पांच लोगों पर तहरीर



खुटार। धर्मेंद्र की मौत की जानकारी पाकर खुटार पहुंचे पिता दिनेश भारती ने पांच लोगों पर घात लगाकर पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम दी गई तहरीर में दिनेश भारती ने बताया कि उनका पुत्र धर्मेंद्र अपने फुफेरे भाई अमरजीत के साथ मोबाइल सही कराने गया था। कुसुमा मोड़ के पास घात लगाए बैठे शिवम उर्फ नन्हें, उसके भाई ब्रजकिशोर व एक अन्य युवक बब्बन और दो अन्य लोग जातिसूचक गालीगलौज करते हुए अमरजीत की पिटाई करने लगे और गोली मार दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद




युवती के गायब होने की तहरीर दरोगा को जांच के लिए दी गई थी। जांच की जा रही है। जिसने तहरीर दी थी, उसके पुत्र ने धर्मेंद्र को गोली मारी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। - पंकज पंत, सीओ, पुवायां

खुटार में गोली लगने से मृत गजरौला निवासी धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार में गोली लगने से मृत गजरौला निवासी धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार में गोली लगने से मृत गजरौला निवासी धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार में गोली लगने से मृत गजरौला निवासी धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed