{"_id":"6add11d7d9199acac50b57ef","slug":"candidates-will-have-access-to-city-bus-servicesan-ambulance-will-be-stationed-between-every-two-centers-bareilly-news-c-4-bly1015-994504-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अभ्यर्थियों को मिलेगी सिटी बस सुविधा \nहर दो केंद्रों के बीच तैनात रहेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अभ्यर्थियों को मिलेगी सिटी बस सुविधा हर दो केंद्रों के बीच तैनात रहेगी एंबुलेंस
Sun, 25 Oct 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को सिटी बस, स्वास्थ्य, खानपान सुविधाएं दी जाएंगी। मनमानी वसूली रोकने की भी निगरानी होगी। हर दो केंद्रों के बीच एंबुलेंस तैनात रहेगी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि 28 और 29 तारीख को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 10,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। करीब 60 से 62 हजार अभ्यर्थियों के जिले में आने का अनुमान है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही के चलते 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट और सीओ की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। बस स्टेशनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बसों सेवा रहेगी।
वहीं, स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि दो परीक्षा केंद्रों के बीच एक एंबुलेंस तैनात रहे। किसी की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
एफएसडीए की टीमें रहेंगी सक्रिय
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और खानपान की छोटी दुकानों पर भी निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थी से अधिक रुपये वसूलने की शिकायत पर जांच और कार्रवाई होगी। समोसा, चाय आदि बेचने वाली दुकानों पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम के माध्यम से नजर रखी जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक है।