फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of irregularities in Anganwadi worker recruitment process

Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, धरने पर बैठे आवेदक, लगाया ये आरोप

Tue, 22 Apr 2025 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in Anganwadi worker recruitment process
आवेदकों ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बरेली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गलत चयन का आरोप लगाते हुए कई आवेदक सोमवार को विकास भवन में धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने आर्थिक लाभ के चलते शासनादेश को दरकिनार करते हुए चयन किया है। शिकायत करने पर जांच के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में 301 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन कर बीते दिनों सूची चस्पा की गई है। इसके साथ ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों सीडीपीओ का रुपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित किया जा चुका है। अब बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को कई अभ्यर्थी परिजनों के साथ विकास भवन पहुंचे। दोपहर तक किसी अधिकारी ने उनकी समस्याएं नहीं सुनीं तो वह परिसर में ही धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि पहले गलत चयन करने के बाद अब अधिकारी जांच में भी गड़बड़ी कर रहे हैं। 

दोपहर बाद जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। शिकायतीपत्र लेने के साथ ही कहा कि अगर कहीं कोई चूक हुई है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।

डीएम के आने की सूचना पर सक्रिय हुए अधिकारी 
आवेदनकर्ता और उनके परिजन सुबह से धरना दे रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी शिकायतों पर गौर नहीं किया। दोपहर में डीएम के विकास भवन में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने की बात स्पष्ट हुई, तो विभागीय अधिकारी धरना दे रहे लोगों से बात करने पहुंचे। आरोप है कि दवाब बनाकर धरना खत्म करने के लिए कहा। प्रदर्शनकारी राजी नहीं हुए तो जिला विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed