फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Candidates are confused about the changed pattern of C-SAT and questions on ethics.

Bareilly News: सी-सैट के बदले पैटर्न और एथिक्स के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Mon, 25 May 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Candidates are confused about the changed pattern of C-SAT and questions on ethics.
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 23 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा के स्तर ने अभ्यर्थियों के पसीने छुड़ा दिए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार सी-सैट का पैटर्न बीते वर्षों की तुलना में बेहद अलग रहा। पारंपरिक तरीकों से हटकर पैसेज आए। एथिक्स के सवाल भी काफी उलझाऊ रहे। सुबह सामान्य ज्ञान की परीक्षा में करेंट अफेयर्स के प्रश्न ज्यादा रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी अंकित ने बताया कि एक प्रश्न में करीब डेढ़ साल पहले हुई हिट एंड रन की घटना से जुड़े सवाल भी पूछे गए। एक अन्य अभ्यर्थी क्षितिज ने बताया कि प्रश्नपत्र में एथिक्स से जुड़े हुए कई प्रश्न पूछे गए, जबकि इसकी उम्मीद नहीं थी। इसलिए प्रश्न पत्र काफी मुश्किल लगा। प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में अपराह्न 2:30 से शाम 4:30 बजे तक सी-सैट की परीक्षा हुई। जिले के केंद्रों पर पंजीकृत 9,161 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 6053 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 6003 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 33 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
मेरा पहला प्रयास था। मेरे लिए परीक्षा का स्तर कठिन रहा। बीते वर्षों के प्रश्नपत्र हल करके आया था, लेकिन इस बार पैटर्न ही बदल गया। - आकाश, नकटिया
पेपर कठिन रहा। सी-सैट के पैसेज इस बार छोटे-छोटे फॉर्मेट में आए, जो कभी नहीं आते थे। सामान्य ज्ञान की परीक्षा भी मुश्किल रही। - प्रगति, पंतनगर

प्रश्नपत्र उम्मीद से हटकर था। बहुत घुमा-फिराकर सवाल पूछे गए थे। सी-सैट पैराग्राफ की टर्मिनोलॉजी बहुत हटकर थी। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी कठिन रहे। - विकेश, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन


सी-सैट के सवाल मेरे लिए कठिन रहे, लेकिन कई प्रश्न आसान भी रहे। सामान्य ज्ञान के सवालों को बहुत अधिक मुश्किल नहीं कह सकते। - रवि कुमार, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed