फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   candidate committed suicide after his performing poorly in the constable recruitment exam

UP News: पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थी का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 25 Aug 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 03:04 PM IST
सार

फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में किराये के कमरे में अभ्यर्थी का शव फंदे से लटका मिला। वह शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देकर रामपुर से लौटा था। उसके पिता ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
candidate committed suicide after his performing poorly in the constable recruitment exam
योगेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थी का शव किराये के कमरे में पंखे पर फंदे से मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेटे की मौत पर पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने आरोप लगाया कि मकान मालिक के बेटे ने किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहकर उनके ही नाम से पुलिस को तहरीर दे दी थी, जिसके बाद उनका शव और गहराया।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी अजय पाल सिंह का पुत्र योगेश (23) फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। वह शनिवार शाम पुलिस भर्ती का पेपर देकर रामपुर से लौटा था। शाम को योगेश की मां ने उससे बात की तो उसने बताया कि उसका पेपर बहुत ही बेहतर रहा। वह एग्जाम निकाल लेगा और वह बहुत ही खुश था। रविवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा: इंजीनियरों को भी लुभा रही पुलिस की वर्दी, बीएड-एमएससी पास अभ्यर्थी भी कतार में
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसके पहुंचने से पहले ही मकान मालिक के बेटे ने उसके नाम से आत्महत्या की तहरीर पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराने को कहा। तहरीर में उसने लिखा कि योगेश ने आत्महत्या की है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मृतक के पिता को जब इसके बारे में पता चला तो उनका शक और गहराया। पीड़ित परिवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।

मकान मालिक के बेटे के बयानों में विरोधाभास 
मृतक के पिता ने बताया कि मकान मालिक के बेटे ने तहरीर में शनिवार रात में फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही। परिजनों के पूछने पर मकान मालिक का बेटा दो तरह की बातें करने लगा। उसने बताया कि योगेश ने रविवार सुबह फंदा लगाया। तहरीर में लिखित में कुछ और दिया और मौखिक कुछ और बता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed