फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cancellation of Prayagraj Sangam Express ends, will operate on changed route

Bareilly News: प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का निरस्तीकरण खत्म, बदले रूट से होगा संचालन

Mon, 08 Jul 2024 06:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of Prayagraj Sangam Express ends, will operate on changed route
बरेली। रोजा में एक माह के मेगा ब्लॉक के दौरान निरस्त की गई कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 14242 सहारनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को 23 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब यह ट्रेन 23 जुलाई से चार अगस्त तक परिवर्तित रूट हापुड़-खुर्जा-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होते हुए चलाई जाएगी। पांच अगस्त से इस ट्रेन का संचालन निर्धारित रूट से किया जाएगा। 14241 प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस को 22 जुलाई से चार अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब यह ट्रेन 22 जुलाई को निर्धारित समय और रूट से चलाई जाएगी। 23 जुलाई से चार अगस्त तक इस ट्रेन का संचालन परिवर्तित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-खुर्जा-हापुड़ रूट से किया जाएगा।

22454 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को एक से छह अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब यह ट्रेन एक अगस्त को मेरठ से 2:15 घंटे और दो अगस्त को तीन घंटे देरी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अब तीन से छह अगस्त के बीच निरस्त रहेगी। 22453 लखनऊ -मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त की गई थी। अब यह ट्रेन 31 जुलाई और एक अगस्त को निर्धारित समय और रूट से संचालित की जएगी। अब यह ट्रेन दो से पांच अगस्त तक निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed