फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cancellation of 15 trains cancelled, now 11 trains run late by 5 hours

Bareilly News: 15 ट्रेनों का निरस्तीकरण रद्द, अब पांच घंटे तक देरी से चलाई 11 ट्रेनें

Thu, 24 Apr 2025 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of 15 trains cancelled, now 11 trains run late by 5 hours
बरेली। गोरखपुर में चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं 28 से ज्यादा ट्रेनों में से रेलवे ने 15 का निरस्तीकरण वापस ले लिया है। इन ट्रेनों में से 11 को पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। दो ट्रेनों का संचालन मार्ग परिवर्तित कर किया जाएगा और दो ट्रेनों को आंशिक रूप से कुछ स्टेशनों के बीच निरस्त रखा जाएगा। ट्रेनों का निरस्तीकरण वापस लिए जाने से यात्रियों को कुछ सहूलियत मिलेगी। रेलवे को हो रहे घाटे की भरपाई भी हो सकेगी।
विज्ञापन



- बठिंडा से 26 अप्रैल को चलने वाली 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन बस्ती-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

- आनंद विहार से 26 अप्रैल को चलने वाली 12572 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन नकहा जंगल-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिब्रूगढ़ से एक मई को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, लालगढ़ से एक मई को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, जम्मूतवी से दो मई को चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, आनंद विहार से तीन मई को चलने वाली 05306 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन, बरौनी से 27 अप्रैल को चलने बाली 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दरभंगा से चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
सहरसा से 27 अप्रैल को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा से 26 अप्रैल, एक व दो मई को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 27 व 30 अप्रैल को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर से दो मई को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को भी पांच घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। इनमें से कुछ ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देकर नियंत्रित भी किया जाएगा।


पोरबंदर से 25 अप्रैल को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर लखनऊ-मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा। सहरसा से दो मई को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा। गुवाहाटी से 30 अप्रैल को चलने वाली 15653 गुवहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-छपरा-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed