{"_id":"67687b5ff92a3a7710040c5a","slug":"canal-track-cut-farmers-crops-destroyed-department-officials-took-cognizance-after-three-days-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103434-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहर की पटरी कटी, किसानों की फसलें हुईं बर्बाद, तीन बाद विभाग के अफसरों ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहर की पटरी कटी, किसानों की फसलें हुईं बर्बाद, तीन बाद विभाग के अफसरों ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
क्योलड़िया। नहर की पटरी कटान से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों, मसूर की फसलें बर्बाद हो गई। प्रधान के पति समेत कई ग्रामीणों ने विधायक और नहर विभाग के जेई को मामले की सूचना दी है। विधायक ने विभाग के एक्सीएन बृजेश पोरवाल को कटी नहर की पटरी को ठीक कराने को कहा। तीसरे दिन रविवार को कटान को रोक दिया गया है।
क्योलड़िया विकासखंड भद्पुरा के गांव धनौर जगीर के नजदीक से शारदा सागर खंड रजवाह नहर निकली है। 19 दिसंबर शाम चार बजे नहर की पटरी का कटान हो गया। नहर का पानी किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन में चला गया, जिससे गेहूं, सरसों समेत कई फसलें नष्ट हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
प्रधान के पति सुरभिक गंगवार किसान कृपा शंकर, रामकुमार, राजीव, सोहन लाल आदि ने विधायक डॉ. एमपी आर्य से शिकायत की है। जेई अनिल राठौर ने 22 दिसंबर को ठेकेदार और मजदूरों को भेजा, जिन्होंने नहर की पटरी पर कट्टों में मिट्टी भरकर पिचिंग लगाकर कटान को रोक लिया है। संवाद