फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fierce fire in Camper factory in Bareilly

बरेली: कैम्फर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

Fri, 06 Dec 2019 07:22 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in Camper factory in Bareilly
fire in factory - फोटो : amar ujala

कैम्फर फैक्टरी ओरियंटल एरोमेटिक्स लिमिटेड में स्पार्किंग के बाद वहां रखे केमिकल में आग लग गई। इसके बाद फैक्टरी में कई धमाके हुए, इससे हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर फैक्टरी के केमिस्ट समेत चार कर्मचारी झुलस गए। एक हेल्पर लापता है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सीबीगंज में नेशनल हाईवे स्थित कपूर बनाने वाली फैक्टरी ओरियंटल एरोमेटिक्स लिमिटेड में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे टी ब्रेक के दौरान स्पार्किंग से आग लग गई। पास ही रखे ज्वलनशील केमिकल पीएमएचपी (पैरामेथेन हाइड्रोपरॉक्साइड) के ड्रम इसकी चपेट में आ गए। ड्रम फटने से धमाके हुए तो पूरा इलाका दहल गया।
विज्ञापन


हालांकि टी ब्रेक होने के चलते वहां कुछ ही कर्मचारी थे, लेकिन जोरदार धमाकों से फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर केमिस्ट करुणा रामावतार के अलावा दो-तीन कर्मचारी झुलस गए। एक हेल्पर द्वारिका प्रसाद लापता है। एसएसपी शैलेश पांडेय, सीओ सीमा यादव समेत कई थानों की फोर्स और दमकल टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया, इससे जाम की स्थिति बन गई। परिसर में रह परिवार भी घरों से निकलकर बाहर आ गए। प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed