फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign was to be run against child marriage, but those responsible were forgotten

Bareilly News: बाल विवाह के खिलाफ चलाना था अभियान, भूल गए जिम्मेदार

Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Campaign was to be run against child marriage, but those responsible were forgotten
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में 16 अक्तूबर को बाल विवाह के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया जाना था। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने एक शपथ पत्र भी जारी किया था, जिसे अभिभावकों से भरवाकर उन्हें इस बात की शपथ दिलाई जानी थी कि वे अपने बच्चों को इस कुरीति के हवाले नहीं करेंगे। विभाग ने इस अभियान में घोर लापरवाही बरती।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से इसके लिए गूगल फॉर्म साझा किया गया था जिस पर अभियान की सतर्कता से जुड़ी जानकारी भरकर साझा की जानी थी, लेकिन इस पर भी कोई काम नहीं किया गया। ब्लॉक स्तर पर भी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभियान को लेकर कोई सतर्कता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों और कस्बों में अब भी बाल विवाह की कुप्रथा जिंदा है। हालांकि, वर्ष 2022 की तुलना में इस साल कम मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2022 में बाल विवाह के 35-40 मामले सामने आए थे। इस साल मार्च से अब तक 10-12 मामले ही सामने आए हैं। बाल कल्याण समिति ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि बाल विवाह के मामलों में कमी तो आई है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि यह कुरीति अब खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की सदस्य डॉ. राखी चौहान ने बताया कि जिन परिवारों में बेटियां ज्यादा हैं और शिक्षा व धन का अभाव है, वहां ऐसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं। परिजन जल्दी शादी कराकर बेटियों से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। कई बार अभिभावक बेटी से दोगुनी उम्र के व्यक्ति के साथ भी उसकी शादी कर देते हैं।

16 तारीख से अभियान चलाया जाना था, फिलहाल ब्लॉकवार अभियान की स्थिति की जानकारी नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। हालांकि, अगर अभियान नहीं चलाया गया है तो इसे अब शुरू करा सकते हैं। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed