फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign missing... address of illegal hoardings in administrative residence

Bareilly News: अभियान गायब... अवैध होर्डिंग्स का पता प्रशासनिक आवास

Tue, 22 Apr 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Campaign missing... address of illegal hoardings in administrative residence
बरेली। शहर के बीचों-बीच प्रशासनिक अधिकारियों के आवासों की दीवारों पर अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। जबकि, विज्ञापन विभाग की ओर शहरभर में अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन टीम ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। यही वजह है कि अभियान गायब है और अवैध होर्डिंग्स का पता प्रशासनिक आवास बने हुए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट की आवास की दीवार पर लगे अवैध होर्डिंग्स लापरवाही को दर्शा रहे हैं। जिलाधिकारी आवास रोड का भी यही हाल है। वहीं, बीसलपुर चौराहे पर सरकारी शौचालय और श्यामगंज पुल की ओर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया है। पुलों की साइड में मकानों के ऊपर होर्डिंग्स तक लगे हुए हैं। इसमें कई मकानों की छतें तो जर्जर अवस्था में है। संवाद
विज्ञापन

शौचालय पर होर्डिंग्स का कब्जा
बीसलपुर चौराहे पर स्मार्ट सिटी के तहत शौचालय बने हुए हैं। होर्डिंग्स ने शौचालय के चारों ओर कब्जा कर रखा है। शौचालय के दरवाजे तक आधे ही दिखाई दे रहे हैं। इससे जनता को भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आवास रोड पर भी लगे हैं होर्डिंग्स
जिला अधिकारी रविंद्र कुमार के आवास रोड पर भी होर्डिंग्स की भरमार है। यहां पर नगर निगम के वैध होर्डिंग्स के अलावा संस्थानों, प्रतिष्ठानों के अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यह हालत चौकी चौराहे से लेकर जिलाधिकारी आवास से होते हुए जंक्शन रोड तक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम आवास की दीवार पर ही लगा दिया एंगल
अवैध होर्डिंग्स का तो जवाब ही नहीं है। कलक्ट्रेट चौराहे के पास स्थित एडीएम के आवास की दीवार पर ही एंगल लगाकर बड़ा सा होर्डिंग टांग दिया गया है। यह होर्डिंग काफी समय से ऐसे ही लगा है, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।
पुल के साइड में छतों पर लगे हैं मौत के होर्डिंग्स
श्यामगंज पुल के साइड में छतों पर कई होर्डिंग्स मौत को दावत दे रहे हैं। आंधी-बारिश में यह होर्डिंग्स सबसे बड़ा खतरा बना हुए हैं। इतना ही नहीं यहां पर अधिकतर मकान भी सालों पुराने हैं, इसकी वजह से यह खतरा भी काफी बढ़ रहा है।



50 अवैध विज्ञापन पटों को हटाया
सोमवार को डीडीपुरम, डेलापीर व डमरू चौराहे पर अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2021 के तहत की जा रही है।


अभियान लगातार चल रहा है, कार्ययोजना मार्ग वार तैयार की गई है। अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
राजीव कुमार राठी, विज्ञापन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed