फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Calling everyone and hoisting the flag, why excuse Corona in distributing laddus?

सबको बुलाकर झंडा फहरा सकते हैं तो लड्डू बांटने में कोरोना का बहाना क्यों

Thu, 28 Jan 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Calling everyone and hoisting the flag, why excuse Corona in distributing laddus?
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki

बरेली कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर मिठाई न बांटने पर विद्यार्थी परिषद ने किया हंगामा
विज्ञापन

प्राचार्य के नुक्ती बंटवाने के बाद ही माने छात्र

बरेली। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद इस बार मिठाई वितरण न कराने पर बरेली कॉलेज प्रशासन की किरकिरी हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने मिठाई न बांटने की वजह पूछी तो कोविड प्रोटोकॉल को इसका कारण बताया गया। इस पर भड़के विद्यार्थी परिषद ने हंगामा शुरू कर दिया। घंटे भर बाद हंगामा तब शांत हुआ जब प्राचार्य नुक्ती मंगवाकर विद्यार्थियों को बंटवाई।
गणतंत्र दिवस पर लगभग सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय तक में समारोह के बाद मिष्ठान वितरण हुआ लेकिन बरेली कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद बगैर मिठाई बांटे ही छात्रों को लौटा दिया गया। इस बारे में जानकारी मिलने पर विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य के पास पहुंचे प्रदेश सहमंत्री गौरव यादव ने हंगामा शुरू कर दिया। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन कोरोना का बहाना बनाकर मिठाई नहीं बांट रहा है। अगर कोरोना संक्रमण की आशंका थी तो सामूहिक कार्यक्रम का भी आयोजन नहीं किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

मिठाई वितरण के मुद्दे पर करीब घंटे भर तक नोकझोंक और हंगामा चलता रहा। आखिर में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने नुक्ती मंगवाकर छात्रों को बंटवाई तब कहीं मामला शांत हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता भी वापस लौट गए। प्राचार्य का कहना था कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया था। छात्रों को समझाने का प्रयास किया मगर वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा ने प्राचार्य को खिलाया लड्डू

मिठाई न बांटने पर एक तरफ हंगामा चल रहा था तो दूसरी तरफ समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने लड्डू मंगाकर छात्रों को बांटने शुरू कर दिए। उन्होंने सबसे पहले बरेली कॉलेज के प्राचार्य को ही मिठाई खिलाई और उसके बाद छात्रों को मिठाई बांटी। सछास के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद का कहना है कि उन्होंने विवाद के बजाय सालों पुरानी की परंपरा को सहेजने का काम किया। यहां छात्रनेता करन सिंह, शैलेश भास्कर, इमरान खान, यूनुस, विक्रांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed