फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Caller of SSP arrested as representative of deputy CM

डिप्टी सीएम का प्रतिनिधि बनकर एसएसपी को फोन करने वाला गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Caller of SSP arrested as representative of deputy CM
आरोपी ग्रीश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शाहजहांपुर का रहने वाला है गिरीश, फर्जीवाड़े में भाई भी शामिल

विज्ञापन
बरेली। खुद को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का प्रतिनिधि बताकर एसएसपी को फोन करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अफसरों को इसी तरह फोन करके उनसे लोगों के काम करा देता है। इसके बदले संबंधित व्यक्ति से रुपये ले लेता है। उसका भाई भी इस फर्जीवाड़े में शामिल है। पुलिस उसे भी तलाश रही है। उधर, आईजी को कानून मंत्री बनकर फोन करने वाला झांसी का युवक अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।
डिप्टी सीएम का प्रतिनिधि बताकर फोन करने के मामले में एसएसपी के पीआरओ ललित मोहन सिंह ने 14 फरवरी को कोतवाली में दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ललित मोहन सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को एसएसपी के सीयूजी नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का प्रतिनिधि बताते हुए भोजीपुरा में दर्ज एक मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन

एसएसपी के पास एक-दो बार पहले भी वह फोन कर चुका था। जांच कराने पर पता चला कि फोन नंबर उपमुख्यमंत्री के प्रतिनिधि का नहीं है। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस को पता चला कि फोन करने वाला शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव का गिरीश श्रीवास्तव है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल ने बताया कि गिरीश लोगों से उनके काम कराने के रुपये ले लेता था। इस काम में उसका भाई भी शामिल है। वह फरार है। दोनों भाई खुद को उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बताकर अधिकारियों को फोन किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed