फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Called on the number found on Google, lost one lakh rupees

Bareilly News: गूगल पर मिले नंबर पर किया फोन, एक लाख रुपये उड़ गए

Sat, 24 Jun 2023 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Called on the number found on Google, lost one lakh rupees
बरेली। टीवी सर्विस कराने के लिए गूगल से नंबर लेकर उस पर कॉल करना उपभोक्ता को भारी पड़ गया। ठगों ने उसे झांसे में लेकर एक लाख रुपये खाते से उड़ा दिए।
विज्ञापन

शहर के दुर्गानगर निवासी निखिल पाठक ने टीवी सर्विस कराने के लिए गूगल से नंबर खोजकर उस पर संपर्क किया। साइबर ठग ने सर्विस फीस के दो रुपये जमा कराने की बात कही और उनके खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद खाता हैक करके साइबर ठगों ने निखिल के खाते से पहले 9,991 रुपये और दूसरी बार में 89,797 रुपये उड़ा दिए। निखिल ने एसएसपी से शिकायत की तो बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ये बरतें सावधानी
किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद कर दें।
ठगी होते ही टोल फ्री नंबर पर 1930 कॉल करें।

cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed