{"_id":"63c46e442790d54284342349","slug":"cake-cutting-on-bsp-supremo-mayawati-s-birthday-bareilly-news-bly5102292157-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बसपाइयों ने मनाया मायावती का जन्मदिन, केक काट दीर्घ आयु की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बसपाइयों ने मनाया मायावती का जन्मदिन, केक काट दीर्घ आयु की कामना की
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती जी का जन्मदीन मनाते बसपा कार्यकर्ता ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन रविवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके दीर्घ आयु की कामना की और केक काटकर कर वितरित किया।
इस दौरान लखनऊ में मायावती की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि प्रदेश में जब-जब बसपा की सरकार होती है, तब-तब गरीबों और सर्व समाज के हित में कल्याणकारी योजनाओं पर काम होता है। अलीगढ़ और बरेली के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि मायावती के कार्यकाल में कानून का राज होता है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह और संचालन मंडल प्रभारी जगदीश प्रसाद ने किया। इस दौरान राजेश सागर, राजवीर सिंह, राजीव सिंह, अब्दुल कादिर, भूपेंद्र शर्मा, अजय प्रसाद, वेद प्रकाश, सर्वेश कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। केक काटने के बाद मिठाई और गरीबों को कंबल बांटे गए।