फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cake cutting on BSP supremo Mayawati's birthday

Bareilly News: बसपाइयों ने मनाया मायावती का जन्मदिन, केक काट दीर्घ आयु की कामना की

Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Cake cutting on BSP supremo Mayawati's birthday
बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती जी का जन्मदीन मनाते बसपा कार्यकर्ता ।
बरेली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन रविवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके दीर्घ आयु की कामना की और केक काटकर कर वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ में मायावती की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि प्रदेश में जब-जब बसपा की सरकार होती है, तब-तब गरीबों और सर्व समाज के हित में कल्याणकारी योजनाओं पर काम होता है। अलीगढ़ और बरेली के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि मायावती के कार्यकाल में कानून का राज होता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह और संचालन मंडल प्रभारी जगदीश प्रसाद ने किया। इस दौरान राजेश सागर, राजवीर सिंह, राजीव सिंह, अब्दुल कादिर, भूपेंद्र शर्मा, अजय प्रसाद, वेद प्रकाश, सर्वेश कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। केक काटने के बाद मिठाई और गरीबों को कंबल बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed