{"_id":"67ed9080677029dbbf04d8ed","slug":"cable-box-burnt-in-tp-nagar-fault-in-11-kv-jumper-in-kohadapeer-bareilly-news-c-4-lko1064-611046-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टीपीनगर में केबल बॉक्स जला, कोहाड़ापीर में 11 केवी जंपर में फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टीपीनगर में केबल बॉक्स जला, कोहाड़ापीर में 11 केवी जंपर में फाल्ट
विज्ञापन
बरेली। गर्मी आते ही लोकल फाल्ट परेशान करने लगे हैं। बुधवार को शहर में कई स्थानों पर लोकल फाल्ट के कारण कटौती की गई। मई-जून में यह समस्या और गहराएगी। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि लाइनें बदलने सहित ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के 90 फीसदी काम पूरे हो गए हैं। शहर के 24 में से 23 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता भी पांच से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है।
टीपीनगर में ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स जलने के कारण दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार रात और बुधवार दिन में रामगंगानगर के सेक्टर पांच, छह, सात में ट्रिपिंग व सेक्टर नौ में लो वोल्टेज की समस्या रही। सेक्टर पांच में कटिया डालने के कारण ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे इलाके में समस्या रही।
कोहाड़ापीर में बुधवार सुबह 11 बजे 11 केवी लाइन का जंपर जल गया। इससे यहां भी दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। डेलापीर में भी 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हुई। बुधवार दोपहर कुतुबखाना में भी ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स फुंकने से एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके बाद 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से भी डेढ़ घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी। श्यामगंज फीडर पर बुधवार को मरम्मत के काम कराए जाने के दौरान सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बरेली कॉलेज के आसपास के इलाके में भी लोकल फाल्ट से समस्या रही। संवाद
विज्ञापन
--
कुछ स्थानों पर छोटे-मोटे फाल्ट हुए हैं। समय रहते मरम्मत कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई। - सुरेंद्र गौतम अधिशासी अभियंता (11 केवी/एलटी लाइन)