{"_id":"66c17c9021c11b73380d2d8a","slug":"cabinet-minister-driver-dead-body-found-hanging-in-the-bareilly-pwd-guest-house-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने दी जान: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला शव, कान में लगे थे ईयरबड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने दी जान: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला शव, कान में लगे थे ईयरबड्स
Sun, 18 Aug 2024 10:17 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:17 AM IST
सार
बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार के ड्राइवर राजवीर ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में फंदे से लटका मिला। राजवीर बाराबंकी जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
राजवीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार के ड्राइवर 28 वर्षीय राजवीर उर्फ कुंदन का शव कमिश्नर कार्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार से गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। शनिवार रात सूचना के बाद सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। कुंदन के कान में मोबाइल से कनेक्ट ब्लूटूथ ईयरबड्स लगे थे।
विज्ञापन
इससे लग रहा था कि मोबाइल पर किसी से बात करने के दौरान उसने फंदा लगाया है। उसके मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा मिला। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने सूचना देकर परिवार को बुला लिया है। कुंदन बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ के गांव किरसिया का निवासी था और एक निजी ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करता था, जिसका अनुबंध राज्य संपत्ति विभाग से था।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राजवीर सिंह के मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक लगा है। उसके खुलने पर ही चैट के बारे में जानकारी हो सकेगी। हां, कॉल डिटेल से यह स्पष्ट हुआ है कि प्रेमिका से वह घंटों बात करते थे। संभवत: मरने से पहले भी उसी से बात की है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है।
