{"_id":"64186b0782a810c78c0983e6","slug":"cabinet-minister-babirani-maurya-says-opposition-allegations-on-ed-and-cbi-just-political-stunts-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य बोलीं- ईडी और सीबीआई पर विपक्ष के आरोप सिर्फ राजनीतिक स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य बोलीं- ईडी और सीबीआई पर विपक्ष के आरोप सिर्फ राजनीतिक स्टंट
Mon, 20 Mar 2023 07:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2023 07:48 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य सोमवार को पोषण पखवाड़े का शुभारंभ करने आईं। श्री अन्न के स्टॉल देखे। कोरोना कॉल में जिन बच्चों के माता-पिता में किसी एक का निधन हुआ है, उनको हाईस्कूल और इंटर करने पर लैपटॉप दिए।
विज्ञापन
बच्चे को खीर खिलाती कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने विपक्षी नेताओं पर पड़ रहे ईडी और सीबीआई के छापों को लेकर लग रहे आरोपों पर कहा कि सभी संस्थाएं कानूनी तरीके से अपना काम कर रही हैं। विपक्ष के आरोप तो सिर्फ सियासी स्टंट हैं।
विज्ञापन
वह कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को शाम तीन बजे पोषण पखवाड़े का शुभारंभ करने आईं। श्री अन्न के स्टॉल देखे। कोरोना कॉल में जिन बच्चों के माता-पिता में किसी एक का निधन हुआ है, उनको हाईस्कूल और इंटर करने पर लैपटॉप दिए। बच्चों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ज्वार, बाजरा व मोटे अनाज खिलाने की सलाह दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया जिनकी पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया है।
विज्ञापन
Bareilly: बिजली फाल्ट लोकेटर मशीन के डेमो के दौरान धमाका, बाल-बाल बचे वनमंत्री और अफसर, लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो बच्चे किसी वजह से कुपोषित हो जाते हैं, उन्हें पोषित करने का काम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर रहे हैं। जब बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो समाज और देश भी स्वस्थ रहेगा। कन्या सुमंगला योजना में बेटियो को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। ताकि वे इंटर तक की पढ़ाई पूरी करें।
आगे जब वे स्नातक की पढ़ाई करेंगी तो भी सरकार मदद करेगी। विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था और बेटियों पर अपराध के मुद्दे उठा रहा है। बरेली में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं के बारे में यही कहूंगी- वैसे तो घटना होनी चाहिए लेकिन अगर हो जाती है तो हमारे मुख्यमंत्री तत्काल एक्शन लेते हैं।
चार घंटे देरी से पहुंचीं बेबीरानी
बेबीरानी मौर्य के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों 100 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आईं थीं। जब दो घंटे बीते को कार्यकर्ता ऊबने लगीं। सीडीपीओ ने उन्हें पोषण पखवारे के बारे में समझाया। एक-एक करके कई अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में संबोधित किया।
मंत्री के आने में आधा आधा घंटा करके देरी होती रही। ढाई से तीन बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं गीत और भजन सुनाकर वक्त काटा। तीन बजे मंत्री पहुंची। उन्होंने बाल विकास और महिला कल्याण की योजनाओं का बखान किया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी व मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश मौजूद रहे। संचालन डीपीओ अरुण कुमार ने किया।