Bareilly: बिजली फाल्ट लोकेटर मशीन के डेमो के दौरान धमाका, बाल-बाल बचे वनमंत्री और अफसर, लाइनमैन झुलसा
रामपुर गार्डन स्थित बिजली घर में सोमवार दोपहर को वनमंत्री, कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त बिजली फाल्ट खोजने वाली लोकेटर मशीन का डेमो देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन में तेज धमाका हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में वनमंत्री डॉ अरुण कुमार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली फाल्ट खोजने वाली लोकेटर मशीन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे। मशीन को रवाना करने के बाद वह कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के साथ वह डेमो देख रहे थे, तभी उसमें जोरदार धमाका हुआ। इससे वन मंत्री, कमिश्नर, डीएम व नगर आयुक्त समेत तमाम अधिकारी बाल-बाल बच गए। एक कर्मचारी झुलस गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामपुर गार्डन स्थित बिजली घर में वनमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरके शर्मा आदि अधिकारी आधुनिक सुविधाओं से युक्त फाल्ट लोकेटर मशीन का डेमो देख रहे थे। उसी दौरान लोकेटर मशीन में तकनीक फाल्ट से तेज धमाका हुआ।
UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी
डेमो देखे बिना ही वापस लौटे अधिकारी
इस दौरान वायर पकड़कर काम कर रहा बिजली विभाग का लाइनमैन विजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि वनमंत्री के साथ आये प्रदीप आदि को चोट आई है। इससे मौके पर खलबली मच गई। झुलसे लाइनमैन को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मामले में जांच के निर्देश दे दिये गए हैं। हादसे के बाद अधिकारी डेमो देखे बिना ही वापस लौट गए।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि बिजली की लाइन अंडरग्राउंड थी, यह मालूम नहीं था, फाल्ट हो गया। मामले में अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी है।