फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CAA: Don't panic... it gives citizenship, does not take it away: Shahabuddin

सीएए : घबराएं नहीं... यह नागरिकता देता है, छीनता नहीं : शहाबुद्दीन

Thu, 29 Feb 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
CAA: Don't panic... it gives citizenship, does not take it away: Shahabuddin
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बुधवार को सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर बयान जारी किया। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों को इससे घबराने की जरूरत नहीं। यह नागरिकता देता है, छीनता नहीं है। कहा कि कुछ लोग मुसलमानों को डराने, धमकाने और गुमराह करने में लगे हैं।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि सरकार बहुत पहले यह कानून लेकर आई थी और लागू करना चाहती थी। मगर हकीकत को समझे बगैर देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन होने की वजह से यह लागू नहीं हो सका। इस कानून का भारत में रह रहे मुस्लिमों से कोई संबंध नहीं है। पड़ोसी देशों से आए हुए लोग, जिन्हें अब तक नागरिकता नहीं मिली है, इसके जरिये उनको नागरिकता दी जाएगी। जो लोग सदियों से रह रहे हैं, उनकी नागरिकता कैसे छीनी जा सकती है? अगर ऐसा कोई कानून बनता है तो देश के हालात खराब हो सकते हैं। इसलिए सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि जो लोग मुसलमानों को डरा-धमका रहे हैं, उन्हें कानून के बारे में पढ़ना चाहिए। मौलाना ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी अफवाहों से होशियार रहने की सलाह दी। कहा कि कुछ राजनीतिक लोगों का मकसद सिर्फ मुसलमानों का वोट हासिल करना और बेबुनियाद बयानबाजी करना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed