{"_id":"6983b00683db8e68c500deb9","slug":"by-submitting-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner-demanding-to-include-a-farmer-in-the-committee-bareilly-news-c-4-vns1074-820202-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उप आयुक्त को ज्ञापन देकर, समिति में एक किसान को भी शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उप आयुक्त को ज्ञापन देकर, समिति में एक किसान को भी शामिल करने की मांग
विज्ञापन
बरेली। किसानों का सत्याग्रह आंदोलन चौकी चौराहे के पास गांधी पार्क में 18वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर में किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर उप आयुक्त प्रीति जायसवाल को मांग पत्र दिया।
उप आयुक्त ने किसानों को बदायूं डीएम की तरफ से चार सदस्यीय समिति गठित कर मामले की जांच शुरू होने की जानकारी दी। किसानों की मांग थी कि जांच समिति में उनके एक साथी को भी शामिल किया जाए। यह धरना-प्रदर्शन डॉ. हरीश गंगवार के नेतृत्व में चल रहा है।
किसानों का आरोप है कि बदायूं में उनका 10 क्विंटल गेहूं-धान का बीज उप्र बीज विकास निगम के गोदाम से चोरी हो गया है। इस उपज की कीमत वह चार करोड़ रुपये बता रहे हैं। किसानों ने बताया कि चोरी हुआ गेहूं-धान बीज दो एफपीओ से जुड़े कई हजार किसानों का है। किसानों के आंदोलन का समर्थन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राज शर्मा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसान नेता तरुण पटेल ने कहा कि वह गोंडा से चलकर किसानों की न्याय की लड़ाई में समर्थन देने बरेली पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, असलम चौधरी, मुकेश वाल्मीकि, रमाकांत उपाध्याय समेत अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद