फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buying and selling of land is slow during Pitru Paksha

Bareilly News: पितृ पक्ष में जमीन की खरीद-बिक्री धीमी

Wed, 17 Sep 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Buying and selling of land is slow during Pitru Paksha
बरेली। पितृ पक्ष के चलते जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार की गति धीमी हो गई है। इसके चलते उप निबंधकों के दफ्तरों से लेकर बैनामा लेखकों के यहां तक सन्नाटा है। नवरात्र के बाद तेजी आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




मंगलवार को सदर तहसील में उप निबंधक प्रथम और द्वितीय के यहां कुल 100 बैनामे हुए। सामान्य दिनों में यह संख्या 180 से 200 तक पहुंचती हैं। मंगलवार को जो लोग कार्यालय आए उनमें से भी ज्यादातर गैर हिंदू थे।
विज्ञापन


यहां मिले स्टांप वेंडर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि एक तो उनके काम को ई-स्टांप व्यवस्था ने छीन लिया, अब इधर पितृपक्ष होने से पूरे दिन खाली बैठे रहते हैं। मंगलवार को वह एक भी ई-स्टांप बेच नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दस्तावेज लेखक अमित कुमार भी अपने तख्त पर अकेले बैठे थे। पूछने पर बताया कि पितृपक्ष के चलते सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत बैनामा ही हो रहे हैं। कई दिनों से एक भी बैनामा उन्होंने नहीं लिखा है। बोहनी तक नहीं हो पा रही है। दस्तावेज लेखक कल्याणकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि 210 बैनामा लेखक हैं, जो पितृपक्ष के कारण सन्नाटे में हैं।

आंकड़ों में समझिए गिरावट



उप निबंधक द्वितीय राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके यहां जुलाई में 2373, अगस्त में 1422 बैनामा हुए हैं। सितंबर में अब तक 755 बैनामे ही हो पाए हैं। उप निबंधक प्रथम रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि उनके यहां जुलाई में 2584, अगस्त में 1534 बैनामे हुए हैं। सितंबर में अब तक 846 बैनामा हो पाए हैं।

शास्त्रों में शुभ कार्यों की मनाही नहीं



पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि शास्त्रों में पितृ पक्ष के दौरान शुभ कार्यों की मनाही नहीं है। भ्रांतियों के चलते लोग इस अवधि में शुभ कार्य करने या कोई नई वस्तु खरीदने से बचते हैं। संवाद

--

जुलाई में डीएम सर्किल का पुनरीक्षण चल रहा था, इसलिए उस महीने में बैनामों की संख्या काफी अच्छी रही। अगस्त में नया डीएम सर्किल रेट लागू हुआ तो बैनामों की संख्या में गिरावट आई। अब पितृपक्ष के चलते कम बैनामे हो रहे हैं। हालांकि, इसकी भरपाई नवरात्र के दिनों में हो जाएगी। - रवि प्रकाश वर्मा, उप निबंधक




-----

वाहनों की भी बिक्री घटी



बरेली। पितृपक्ष में वाहनों की बिक्री भी घट गई है। वर्ष 2023 की बात करें तो पितृ पक्ष में 3,226 और वर्ष 2024 में पितृ पक्ष में 2,444 वाहनों के पंजीकरण हुए थे। इस वर्ष मंगलवार तक 836 वाहनों का ही परिवहन विभाग में पंजीकरण हुआ है। वहीं, गत एक सितंबर से छह सितंबर तक 1100 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस तरह से एक सितंबर से 15 सितंबर तक 1936 वाहनों की ही बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed