फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessmen got the wish, the market will open six days a week

व्यापारियों को मिली मुंहमांगी मुराद सप्ताह में छह दिन खुलेगा बाजार

Wed, 02 Sep 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Businessmen got the wish, the market will open six days a week
श्यामगंज बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। जिला प्रशासन तो नहीं लेकिन शासन के जरिये शहर के व्यापारियों की आखिरकार मुंहमांगी मुराद पूरी हो गई। सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन का नियम बदल दिया गया और अब सिर्फ रविवार को एक ही दिन लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुए शासनादेश के मुताबिक सप्ताह के छह दिनों में कोविड प्रोटोकॉल लागू रखते हुए बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोले जा सकेंगे। देर रात शासनादेश जारी होने के बाद डीएम नितीश कुमार की ओर से यह आदेश प्रभावी कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए पिछले दिनों शासनादेश के तहत सप्ताह में दो दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया था। हाल ही में हाईकोर्ट ने ऑड ईवेन फार्मूले पर दुकानें और बाजार खोलने का आदेश दिया, लेकिन प्रशासन ने इसे लागू करने से पहले दो दिन बाजार की मॉनिटरिंग कराई। इसमें किसी भी बाजार या दुकान पर 15 मिनट से ज्यादा का ठहराव न मिलने पर यह आदेश लागू नहीं किया गया। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दो दिन की बंदी का आदेश निरस्त कर महज एक ही दिन बाजार बंद रखने के निर्देश दिए। रात दस बजे जिला प्रशासन के पास शासनादेश पहुंचा तो डीएम ने उसे लागू करने का आदेश जारी कर दिया। छह दिन तक बाजार खुलने के दौरान कहीं भी भीड़भाड़ या 15 मिनट से ज्यादा का ठहराव मिलेगा तो संबंधित क्षेत्र में कड़ाई से सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लागू कराया जाएगा। सुबह नौ से रात नौ बजे तक बाजार खुलेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने छह दिन बाजार खोलने की मांग की थी तो उखड़ गए थे डीएम

शहर में शुरुआती दौर में एक दिशा का ही बाजार खोलने का रोस्टर लागू किया गया था। इस रोस्टर के बावजूद बाजार में भीड़ कम नहीं हुई, इसके बाद जुलाई में बाजार को रोस्टर से मुक्त कर दिया गया। कुछ ही दिनों बाद कोरोना संक्रमितों का रोज का औसत दो सौ के पार पहुंच गया तो व्यापारियों की ओर से ही बाजार में फिर रोस्टर लागू करने की मांग की गई। इस बीच संवेदनशील जिलों में बाजार पर पाबंदियां लागू करने का हाईकोर्ट का आदेश भी आ गया। जिला प्रशासन ने इसके बाद 21 अगस्त को रोस्टर तय करने के लिए शहर के प्रमुख व्यापारियों के साथ वेबिनार का आयोजन किया। इसमें ही व्यापारियों ने रोस्टर लागू करने के साथ बाजार को सप्ताह में छह दिन खोलने की अनुमति देने की मांग की थी। डीएम नितीश कुमार व्यापारियों की इस मांग से उखड़ गए थे। उन्होंने इसके बाद नया रोस्टर लागू करने के बजाय सख्ती बढ़ाने की बात कही, हालांकि बाजार में फिर भी पहले जैसा ही हाल रहा। अब शासन के सप्ताह में सिर्फ एक दिन की बंदी रखने के आदेश से व्यापारियों की मुंहमांगी मुराद पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश जारी होने के बाद आदेश प्रभावी कर दिए गए हैं। सप्ताह में छह दिन बाजार खुलेंगे। एक दिन रविवार को ही बाजार बंद रहेंगे। इस दिन बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। बाजारों में ज्यादा ठहराव मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करें। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed