फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessman brother and sister declared their house as their workplace, tax evasion of Rs 1.20 crore found

Bareilly News: कारोबारी भाई-बहन ने मकान को बताया कार्यस्थल, 1.20 करोड़ रुपये की मिली टैक्स चोरी

Tue, 12 Nov 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Businessman brother and sister declared their house as their workplace, tax evasion of Rs 1.20 crore found
बरेली। राज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने केलाबाग स्थित ऑयल ट्रेडिंग, मार्केटिंग सर्विस से जुड़ीं तीन फर्मों में टैक्स चोरी पकड़ी है। तीनों फर्मों के मालिक आपस में भाई-बहन हैं। जांच में यहां 1.20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी मिली है। मौके पर 11.60 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

राज्यकर अपर आयुक्त ग्रेड-1 एचपी राव दीक्षित के मुताबिक प्लैनेटॉक्स, जील एंड जेस्ट, न्यूडॉक्स नाम से तीन अलग-अलग फर्में संचालित की जा रही थीं। टैक्स चोरी की सूचना पर छापा मारा गया तो इन फर्मों का जहां कार्यस्थल बताया गया था वहां आवास मिला। तीनों फर्म के मालिक और डायरेक्टर भाई-बहन मिले। फर्मों के कारोबार और टैक्स चोरी की अलग-अलग जांच रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन

इनमें प्लैनेटॉक्स फर्म फ्यूल, हाइड्रोकार्बन ऑयल आदि की ट्रेडिंग के लिए पंजीकृत है। इस फर्म ने गुजरात व महाराष्ट्र की फर्जी और निरस्त फर्मों से वर्ष 23-24 व 24-25 में करीब पांच करोड़ की फर्जी खरीद के साथ ही मार्केटिंग सर्विस के लिए सप्लाई भी दिखाई। हालांकि किए गए कारोबार के सापेक्ष टैक्स जमा नहीं किया गया। फर्म का कोई स्टॉक मौके पर नहीं मिला। प्राथमिक जांच में 90 लाख की टैक्स चोरी मिली। इसके सापेक्ष 3.60 लाख रुपये सरकारी कोषागार में जमा कराए गए। विस्तार से जांच के लिए कई दस्तावेज भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल में कारोबार में दिखा दी 14 गुना गिरावट
जील एंड जेस्ट फर्म भी ईंधन ट्रेडिंग के लिए पंजीकृत है। इस फर्म का वर्ष 2021-22 में टर्नओवर 54 करोड़ था, जो साल भर में 14 गुना गिरकर 3.78 करोड़ रुपये रह गया। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 41 लाख रुपये का टर्नओवर दस्तावेजों में घोषित किया गया। खरीद, बिक्री के कागजों के अनुसार मौके पर करीब 80 लाख का स्टॉक होल्ड होना चाहिए था लेकिन कुछ नहीं मिला। प्राथमिक जांच में 15 लाख टैक्स चोरी मिलने पर चार लाख रुपये जमा कराए गए।



महाराष्ट्र की फर्जी फर्म से 90 लाख की खरीद
न्यूडॉक्स फर्म भी ईंधन ट्रेडिंग के लिए पंजीकृत मिली। फर्म द्वारा माल की खरीद और बिक्री संबंधी कोई ई-वे बिल जारी नहीं मिला। जांच में पता चला कि महाराष्ट्र की फर्जी फर्म से 90 लाख की खरीद दिखाई। वहीं, इसी पते पर दर्ज प्लैनेटॉक्स से भी खरीद दिखा दी। फर्जी फर्म से मार्केट सर्विस की सप्लाई की जानकारी दी गई जो फर्जी मिली। कोई टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। 16 लाख टैक्स चोरी के सापेक्ष चार लाख रुपये जमा कराए गए। जांच जारी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed