{"_id":"60e4ad528ebc3e503c69dd4a","slug":"business-is-being-ruined-by-the-new-laws-of-the-government-bareilly-news-bly452187825","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के नए कानूनों से चौपट हो रहा व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के नए कानूनों से चौपट हो रहा व्यापार
विज्ञापन
बैठक करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दाल एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए व्यापारियों ने जताया गुस्सा
विज्ञापन
बरेली। दाल एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल में पहले से ही व्यापार चौपट हो गया है। अब केंद्र और राज्य सरकार रोजाना नए कानून को लादकर व्यापार को चौपट करने में लगी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर मंगलवार को दाल मिल एसोसिएशन ने बरेली महानगर की सभी दाल मिलों को बंद कर एक बैठक का आयोजन किया। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार व्यापारियों पर नए कानून लादकर व्यापार को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई हैं। दालों पर स्टॉक की लिमिट तय करना और खाद्यान्न के थोक कारोबार को मंडियों में वापस ले जाना यह दर्शाता है कि इंस्पेक्टर राज और लालफ ीताशाही की वापसी इस शासनकाल में हो रही है। व्यापार मंडल इसका पूरा विरोध करेगा और ऐसे नियम और कानून वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पूरे देश और कई प्रदेश में गल्ला मंडियों ने अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा कर दी है लेकिन उत्तर प्रदेश में व्यापार मंडल ने सिर्फ एक दिन की सांकेतिक घोषणा की थी। यदि सरकार वार्ता के लिए तैयार नहीं होती है तो उत्तर प्रदेश में भी पूरा गल्ला कारोबार अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा। बैठक में महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महामंत्री सुरेश जैन, अवधेश अग्रवाल, कैलाश मित्तल, संजीव टिल्लू, विष्णु मित्तल, नीरज खंडेलवाल, विजय शर्मा, अशोक मित्तल आदि मौजूद रहे।