{"_id":"66b2c74ba01701316609a0a5","slug":"business-is-being-affected-by-decreasing-flights-bareilly-news-c-4-bly1015-454285-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घटती जा रही उड़ानों से प्रभावित हो रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घटती जा रही उड़ानों से प्रभावित हो रहा कारोबार
Wed, 07 Aug 2024 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। चार साल पहले शहर को हवाई सफर की सौगात मिली तो उम्मीद थी कि कारोबार को भी पंख लगेंगे। एक-एक कर चार शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हुई तो इन उम्मीदों को और बल मिला, पर अब इसमें से दो बंद हो चुकी हैं। इसकी वजह एयर ट्रैफिक का कम होना बताया जा रहा है। वहीं, कारोबार प्रभावित होने से व्यापारी भी चिंतित हैं। हालांकि, अफसरों ने शीतकालीन सत्र से दिल्ली और जयपुर के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद जताई है।
एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक बरेली से दिल्ली, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद-सूरत तक हवाई सेवा शुरू कराने के प्रयास हो रहे हैं। कई एयरलाइंस को ई-मेल भेजकर बरेली एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं व बेहतर एयर ट्रैफिक के बारे में बताया गया है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक उड़ान की कवायद चल रही है। समय सारणी जारी होने का इंतजार है। इसके लिए जेट विंग्स एयरवेज को रिमाइंडर भेजा गया है।
मार्च 2020 को एलायंस एयर की ओर से बरेली से दिल्ली के लिए और मार्च 2023 को इंडिगो एयरलाइन से जयपुर के लिए हवाई सफर शुरू हुआ था। जयपुर की उड़ान सात माह बाद ही एक नवंबर से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। दिल्ली की उड़ान सेवा का अनुबंध 30 मार्च 2024 को समाप्त होने पर नवीनीकरण ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
बंगलूरू और मुंबई की फ्लाइट में 80 फीसदी ट्रैफिक
बरेली से बंगलूरू और मुंबई की फ्लाइट का संचालन अगस्त 2021 में शुरू हुआ था। शुरुआत में एयर ट्रैफिक 50 से 60 फीसदी के बीच रहा, पर अब 80 फीसदी से ज्यादा एयर ट्रैफिक मिल रहा है। सप्ताह में तीन दिन मुंबई और चार दिन बंगलूरू की उड़ान हो रही है। शेष दिनों में दोनों महानगरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा है।
दिल्ली, जयपुर और लखनऊ को जोड़ने की कवायद
इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक बरेली से दिल्ली की उड़ान शुरू करने के लिए सर्वे चल रहा है। यह हॉपिंग फ्लाइट होगी, जो जयपुर, दिल्ली, लखनऊ को बरेली से जोड़ेगी। इससे बेहतर एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी उड़ान को लेकर ऑपरेशनल टीम से स्वीकृति नहीं मिल सकी है। संभावना जताई जा रही है कि शीतकालीन सत्र तक इस दिशा में सकारात्मक पहल हो सकती है।
कम दूरी की उड़ान के लिए हॉपिंग फ्लाइट ही उम्मीद
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक बरेली से दिल्ली का सफर कार से महज चार-पांच घंटे में तय होता है। वह दो बार बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली गए, तब भी पांच घंटे का समय लगा। फिर वह कभी फ्लाइट से दिल्ली नहीं गए। बताया कि एयरपोर्ट पर चेक इन और चेक आउट में ही काफी वक्त लगता है। छोटी दूरियों के लिए हॉपिंग फ्लाइट (एक एयरपोर्ट पर यात्री उतारने के बाद दूसरे एयरपोर्ट पर विमान लेकर जाना) ही बेहतर विकल्प हैं।
जरी-जरदोजी, ट्रेडिंग और कच्चे माल की होती है आपूर्ति
कारोबारियों के मुताबिक बरेली में जरी-जरदोजी का काम होता है। इसके बड़े ठेकेदार दिल्ली और जयपुर में हैं। वह बरेली से तैयार माल लेकर देश के कई राज्यों में भेजते हैं। निर्यात भी करते हैं। गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न और आभूषण समेत ट्रेडिंग का भी कारोबार इन राज्यों से होता है। इसके लिए व्यापारियों की आवाजाही होती है। बड़ी तादाद में बरेली के लोगों का परिवार भी दिल्ली में है, जो आवागमन करते हैं।
फोटो : वर्जन
दिल्ली, जयपुर की उड़ान बंद होने से कारोबार प्रभावित हुआ है। इन दोनों महानगरों से बरेली में अच्छा खासा कारोबार होता है। वहीं, कनेक्टिंग फ्लाइट की भी सुविधा थी, जो अब ठप है। - सुदेश अग्रवाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
बगैर कोई ठोस वजह बताए दिल्ली और जयपुर की फ्लाइट बंद कर दी गई। इसे बहाल करना चाहिए। दिल्ली के लिए यात्री भले कम रहें हों, पर जयपुर का एयर ट्रैफिक बेहतर था। - मुकुल अग्रवाल, अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल बरेली