{"_id":"5dcc6d738ebc3e5b2008f214","slug":"business-bareilly-news-bly3839047189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने प्याज पर 10 रुपया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने प्याज पर 10 रुपया बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के धोखे में आया नया प्याज मंडी में सड़ रहा, पुराने का भाव बढ़ रहा
विज्ञापन
नए प्याज ने आढ़तियों के आंसू निकाले और पुराने ने ग्राहकों के
मंडी में पांच हजार किलो प्याज सड़ा, पुराना प्याज अब 70 रुपये
टमाटर गिरा, आलू कुछ चढ़ा, मंडी परिसर में सड़ी सब्जियों से बदबू
बरेली। दिल्ली समेत कुुछ बड़े शहरों में प्याज का दाम सौ रुपये तक पहुंचते ही बरेली के व्यापारियों ने इतना ज्यादा प्याज मंगा लिया कि इससे मंडी पट गई। मांग कम होने से उठान न हो पाने से थोक मंडी में अब यह प्याज बड़े पैमाने पर सड़ने लगा है। इससे पुरानी प्याज दस रुपये महंगा हो गया है। आलू भी कुछ महंगा हुआ है।
इस बार नया प्याज आढ़तियों को रुला रहा है तो पुराना प्याज ग्राहकों को। पिछले दिनों प्याज पर दाम बढ़ते ही बड़ी मात्रा में थोक मंडी में इसकी आमद हुई। नया प्याज पूरी तरह बारिश से प्रभावित था इसलिए ज्यादा दिन तक रुक नहीं सकता था। उधर व्यापारियों को उम्मीद थी कि ग्राहक ज्यादा आएंगे लेकिन नौ नवंबर को जो बंपर सेल हुई, वह दोबारा आज तक नहीं हो पाई। प्याज का उठान कम होने से नया प्याज खराब होने लगा। दो दिन मंडी में अवकाश होने से कारोबार ही नहीं हुआ, इससे करीब चार-पांच सौ कुंतल यानी पांच हजार किलो प्याज सड़ गया। मंडी परिसर में फेंका गया प्याज बदबू फैला रहा है, गरीब लोग इसमें से छंटाई करते नजर आए। करेला, लौकी, धनिया और टमाटर भी अपेक्षित मांग नहीं होने से फेंका जा रहा है। बुधवार सुबह 15 से 25 रुपये किलो नया थोक में बिका। जबकि पुराना प्याज दस रुपये महंगा यानी 55-65 रुपये किलो बिका है। इसलिए पुराना प्याज रिटेल में 70 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन
करेला-आलू महंगा, बथुआ सस्ता
धनिया, टमाटर, बथुआ, हरी मिर्च, सेम, गोभी पर दाम गिरे हैं। बथुआ बीस रुपये सस्ता होकर 50-60 रुपये किलो बिका। आलू दो से चार रुपये तो करेला सात रुपये किलो तक महंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों बड़ी मात्रा में नया प्याज मंडी पहुंचा और मांग कम होने से दाम गिर गए थे। बारिश से प्रभावित प्याज ज्यादा दिन टिक नहीं सकता। इसलिए तीन-चार गाड़ी माल खराब हो गया। इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है।
- शुजाउर रहमान, अध्यक्ष, थोक सब्जी मंडी
विज्ञापन
नए प्याज ने आढ़तियों के आंसू निकाले और पुराने ने ग्राहकों के
मंडी में पांच हजार किलो प्याज सड़ा, पुराना प्याज अब 70 रुपये
टमाटर गिरा, आलू कुछ चढ़ा, मंडी परिसर में सड़ी सब्जियों से बदबू बरेली। दिल्ली समेत कुुछ बड़े शहरों में प्याज का दाम सौ रुपये तक पहुंचते ही बरेली के व्यापारियों ने इतना ज्यादा प्याज मंगा लिया कि इससे मंडी पट गई। मांग कम होने से उठान न हो पाने से थोक मंडी में अब यह प्याज बड़े पैमाने पर सड़ने लगा है। इससे पुरानी प्याज दस रुपये महंगा हो गया है। आलू भी कुछ महंगा हुआ है।