{"_id":"5daf60978ebc3e014a68ac3a","slug":"business-bareilly-news-bly381287671","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड लाओ बाइक-स्कूटी ले जाओ के फंडे से ऑटोमोबाइल बाजार में बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड लाओ बाइक-स्कूटी ले जाओ के फंडे से ऑटोमोबाइल बाजार में बूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ऑटोमोबाइल कारोबारी बाजार को दौड़ाने के लिए नए-नए फंडे अपना रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा उत्पाद बिक्री करने के लिए कई योजनाएं और छूट दी जा रही है। इस बार दिवाली पर फाइनेंस की प्रक्रिया भी बेहद आसान कर दी गई है। कुछ विक्रेताओं का कहना है कि बाइक और स्कूटी फाइनेंस कराने पर कागजी कार्रवाई अब नहीं करनी होगी। ग्राहक को सिर्फ आधार कार्ड देना होगा और बाइक और स्कूटी का फाइनेंस हाथों-हाथ हो जाएगा।
त्योहार पर बाइक और स्कूटी के शोरूम पर कई लुभावनी छूट और योजनाएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इससे लोगों का रुझान बाजार की ओर बढ़ा है। इसका फायदा सबसे ज्यादा फाइनेंस पर बाइक और स्कूटी लेने वालों को मिल रहा है। पीलीभीत बाईपास स्थित शोरूम मालिक पंकज अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को अब फाइनेंस के लिए कागजी कार्रवाई नहीं करनी है, इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड जरूरी होगा। उस पर ही बाइक और स्कूटी की डिलीवरी हो जाएगी।
इस त्योहार पर एक हजार गाड़ियां
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर कारोबारी ज्यादा वाहन बिक्री होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, क्योंकि फाइनेंस प्रक्रिया आसान होने से लोगों का रुझान होना स्वाभाविक है। उनका अनुमान है कि जिले में दिवाली तक एक हजार से ज्यादा नए वाहन सड़कों पर और दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
बाजार में भीड़ बढ़ी
लोगों को उर्स से पहले ही खरीदारी करने का फंडा पसंद आया है, इसलिए मंगलवार दोपहर से शाम तक बाजार में ठीक-ठाक भीड़ रही। अब तक धीमी गति से चल रहा बाजार इससे चमका है। सराफा बाजार और शोरूमों पर बड़ी तादाद में लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई। कारोबारी इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं।