फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buses increased on local routes to save sisters from trouble

Bareilly News: बहनों को परेशानी से बचाने के लिए स्थानीय मार्गों पर बढ़ाईं बसें

Thu, 23 Oct 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Buses increased on local routes to save sisters from trouble
बरेली। भाई दूज पर बहनों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून सहित अन्य लंबे मार्गों की बसों को स्थानीय मार्गों पर लगाया है। सवारियों की उपलब्धता के अनुसार संचालन करने के साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

भाई दूज पर स्थानीय मार्गों पर सवारियों का दबाव ज्यादा रहता है, ऐसे में इन्हीं मार्गों पर ज्यादा बसों की व्यवस्था की गई है। परिक्षेत्र के रुहेलखंड, बरेली, पीलीभीत और बदायूं डिपो की 216 बसों के रूट को बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, जिस रूट की सवारियां ज्यादा होंगी, उसी पर पहले बस चलाई जाएगी। बदायूं डिपो के एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि दिल्ली रूट पर चलने वाली 90 में से 70 बसों को लोकल रूटों पर लगाया गया है। 35 बसें बरेली रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो से 99 बसों को संचालन किया जाता है। भाई दूज के चलते बीसलपुर मार्ग पर आठ की जगह 12 और पूरनपुर मार्ग पर छह के बजाय 10 बसें संचालित होंगी। एआरएम विपुल कुमार पाराशर ने बताया कि अन्य मार्गों पर भी इसी तरह से व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed