फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buses falling into disrepair due to pouring old Mobil oil

Bareilly News: पुराना मोबिल ऑयल डालने से खस्ताहाल हो रहीं बसें

Wed, 03 Dec 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Buses falling into disrepair due to pouring old Mobil oil
बरेली। रोडवेज वर्कशॉप में बसों की मरम्मत में हो रहा खेल सेवा प्रबंधक धनजीराम के निलंबन के बाद भी बंद नहीं हुआ है। आरोप है कि बीएस-6 श्रेणी की नई बसों में पुराना मोबिल ऑयल डाला जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

बसों की मरम्मत में किए गए लाखों रुपये के खेल में बरेली और रुहेलखंड डिपो के एआरएम समेत 13 लोगों को चार्जशीट दी गई थी। बरेली डिपो के सीनियर फोरमैन पर भी लाखों रुपये के बिल बिना जांच पड़ताल पास करने का आरोप है।
विज्ञापन

पिछले दिनों यहां एक ड्रम मोबिल ऑयल चोरी का प्रकरण भी सामने आ चुका है। हाल ही में खराब डीजल औसत पर रोडवेज के 20 से ज्यादा चालकों के वेतन से कटौती किए जाने के बाद चालकों ने बिना नाम के क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि वर्कशॉप में नई बसों में पुराना मोबिल ऑयल डालकर बसों की जान निकाली जा रही है और कटौती चालकों के वेतन से हो रही है। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।
चालकों ने बरेली डिपो के फोरमैन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed