फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buses did not run for Delhi on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लिए नहीं चलीं बसें, रोडवेज को हुआ काफी नुकसान, छह ट्रेनों में सिर्फ दो सौ यात्रियों ने यात्रा की

Thu, 28 Jan 2021 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Buses did not run for Delhi on Republic Day
demo photo - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर किसानों के आंदोलन को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली के लिए बसें नहीं चलाई। एक दिन पहले जो बसें गई थी, वे भी गाजियाबाद से खाली लौट आईं। रोडवेज को इससे काफी नुकसान हुआ है। दिल्ली के लिए चलने वाली छह ट्रेनों में भी मंगलवार को सिर्फ दो सौ यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन


किसानों ने कई दिन पहले ही गणतंत्र दिवस में दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया था। मंगलवार को सुबह से ही आनी किसानों के उपद्रव की खबरें शुरू हुईं तो दिल्ली के लिए लगी रोडवेज बसों को यात्री मिलने बंद हो गए। एक दिन पहले जो बसें दिल्ली रवाना हुई थीं, वे भी दिल्ली जाने के बजाय गाजियाबाद से ही लौट आईं। इनमें से भी ज्यादातर बसें खाली आईं। बता दें कि बरेली डिपो, रुहेलखंड, पीलीभीत, शाहजहांपुर डिपो की सौ से ज्यादा बसें रोजाना दिल्ली जाती हैं। मगर मंगलवार को दिन में भी दिल्ली के लिए कोई बस नहीं गई।
विज्ञापन


उधर, जंक्शन से दिल्ली की ओर आला हजरत, सत्याग्रह, लखनऊ मेल, श्रमजीवी आदि ट्रेनों को कुल मिलाकर बमुश्किल दो सौ यात्री ही मिले। रोडवेज के एडीआरएम चीनी प्रसाद ने बताया कि दिल्ली रूट पर बसें न चलने से राजस्व का खासा घाटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed