{"_id":"62952c23be1abc2eb72a74e9","slug":"bus-stand-for-private-busses-bareilly-news-bly486662653","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमिट प्राप्त 144 बसों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाए अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमिट प्राप्त 144 बसों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाए अड्डे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले के विभिन्न रुटों पर दौड़ने वाली 144 परमिट प्राप्त निजी बसों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अड्डे तय कर दिए हैं। बस अड्डों पर यात्रियों को शौचालय और पेयजल की सुविधा बस संचालकों को उपलब्ध करानी होगी।
शासन के आदेश पर शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान सेटेलाइट, किला, चौपुला पर खड़ी होने वाली परमिट प्राप्त प्राइवेट बसों, ईको, टेंपो के चालान काटकर अवैध स्टैंडों को खत्म किया गया था। इसके बाद प्राइवेट बस चालकों और संचालकों ने आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस से बातकर टैक्स अदा कर परमिट लेने की बात कही। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि अलीगंज, सिरौली रूट पर चलने वाली 27 परिमट प्राप्त बसें, आंवला रूट पर चलने वाली 11 और दातागंज रूट पर चलने वाली 07 परमिट बसों को नेकरपुर के पास नरेंद्रनाथ चौधरी की जगह को किराए पर लेकर संचालित किया जाएगा। बरेली-भुता-बीसलपुर रूट की 84 परमिट प्राप्त बसों को बीसलपुर चौराहे के पास खाली जगह से संचालित किया जाएगा। शाही, शीशगढ़ रूट पर चलने वाली 15 परमिट प्राप्त बसें सत्यप्रकाश पार्क के आगे खाली जगह से संचालित होंगी।
ऑटो यूनियन के साथ बैठक कर बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड
शहर में ऑटो की भरमार है। जाम का मुख्य कारण भी ऑटो ही हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सेटेलाइट क्षेत्र में ऑटो स्टैंड के लिए जगह देखी। ऑटो रिक्शा चालक कल्याण सोसायटी के महासचिव गुरुदर्शन ने बताया कि एसपी ट्रैफिक और टीआई से बात कर सेटेलाइट पर खोखों के पीछे खाली जगह में ऑटो खड़े करने का निर्णय लिया गया है। गुरुदर्शन सिंह ने बताया कि शहर में अन्य स्थानों पर ऑटो स्टैंड के लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने चौराहों पर लगाए लाउडस्पीकर
चौराहों पर जाम की वजह बनने वाले ऑटो और अन्य वाहनों को चेतावनी देने के लिए पुलिस ने चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाए हैं। ये लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से उतारे गए थे। अब इन्हें कानून व्यवस्था बनाने के साथ ही स्कूलों में प्रार्थना के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है।