फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus service started for Mahakumbh, buses also started going for shuttle service

Bareilly News: महाकुंभ के लिए बस सेवा शुरू, शटल सेवा के लिए भी जाने लगीं बसें

Mon, 13 Jan 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bus service started for Mahakumbh, buses also started going for shuttle service
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ के लिए परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो ने सोमवार से सीधी बस सेवा शुरू कर दी। महाकुंभ में पहला शाही स्नान मंगलवार पौष पूर्णिमा और दूसरा बुधवार को मकर संक्रांति पर है। सोमवार को बरेली और डिपो की पांच-पांच, पीलीभीत और बदायूं डिपो की तीन-तीन रोडवेज बसें प्रयागराज रवाना हुईं। आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया। परिक्षेत्र के चारों डिपो की 430 बसों का आवंटन प्रयागराज कुंभ के लिए किया गया है। इनमें काफी संख्या में बसों का संचालन प्रयागराज में शटल सेवा के रूप में भी होना है। 32 बसों को नियमित सेवा में चलाया गया है। चारों डिपो से 16 बसें रोजाना प्रयागराज जाएंगी और 16 बसें ही प्रयागराज से वापस आएंगी। सोमवार से शटल सेवा के लिए भी बसों की रवानगी शुरू हो गई। शटर सेवा और नियमित सेवा 45 दिन तक जारी रहेगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बसों के संचालन की समयबद्धता को लेकर सभी प्रयास किए गए हैं। यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन भी मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed