फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus operations on Lucknow route are normal, slight improvement in the speed of trains too

Bareilly News: लखनऊ मार्ग पर बसों का संचालन सामान्य, ट्रेनों की चाल में भी मामूली सुधार

Mon, 15 Jul 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Bus operations on Lucknow route are normal, slight improvement in the speed of trains too
बरेली। तीन दिन के बाद लखनऊ रूट पर रोडवेज बसों का संचालन सामान्य हो गया। ट्रेनों की चाल में भी मामूली सुधार हुआ है। हालांकि, अतिरिक्त कॉशन और पुलों पर ट्रेनों की गति 10 किमी प्रति घंटा तक सीमित किए जाने के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बाढ़ के कारण बरेली-रोजा रेलखंड में 10 नए कॉशन के अलावा मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में पुलों पर ट्रेनों की रफ्तार 10 किमी तक सीमित कर दी गई है। इस कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। रविवार को स्थिति काफी हद तक सामान्य होने के बाद कॉशन पर ट्रेनों की गति में कुछ इजाफा कर दिया गया है। इसके बाद भी रविवार को लखनऊ की ओर से आने वाली 20505 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस ने भी डेढ़ घंटे इंतजार कराया। 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से बरेली पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा 22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12429 एसी एक्सप्रेस, 15624 कामाख्या एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 04493 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन, 12229 लखनऊ मेल, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को दो घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रोडवेज ने भी बरेली-शाहजहांपुर, बरेली-लखनऊ, बरेली-सीतापुर के बीच बस सेवा शुरू कर दी। रविवार को बसों की संख्या कम रही। दूसरे डिपो से भी बसों का बरेली आना शुरू हो गया है। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है। फिलहाल कई रूटों पर यात्रियों की संख्या भी कम है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जा रहा है।



--------
लोकल रूटों पर फिलहाल दूर नहीं हुई समस्या
लोकल रूटों पर फिलहाल समस्या दूर नहीं हो सकी है। बरेली-बीसलपुर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण इस रूट पर बसों का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। बरेली-खुदागंज, बरेली-बंडा, बरेली-गोला गोकर्णनाथ रूटों पर रविवार को गिनी-चुनी बसों को चलाया गया। बरेली-दातागंज मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने के कारण बसों का संचालन सामान्य होने में एक-दो दिन लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed