{"_id":"5d259e6d8ebc3e6cd405f470","slug":"bus-going-to-nepal-from-shimla-met-accident-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी, सकुशल निकले सभी यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी, सकुशल निकले सभी यात्री
Wed, 10 Jul 2019 01:44 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
शारदा नहर में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से सवारियों को लेकर नेपाल जा रही प्राइवेट बस लखीमपुर-ढखेरवा मार्ग पर रौली पुल के पास शारदा नहर में गिर गई। घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है। बस में करीब 33 यात्री सवार थे। चालक-क्लीनर को मिलाकर कुल 36 लोग बस में थे। बस में सवार सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्रियों ने बताया कि वह सभी नेपाल के जिला डॉग निवासी हैं और शिमला में मजदूरी करते हैं। यह बस नेपाल के डॉग स्थित सावित्री टूर एंड ट्रैवल्स की है, जिसमें 75 सीटें हैं। बस हर सप्ताह नेपाल से शिमला और फिर शिमला से नेपाल आती है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही फूलबेहड़ इंस्पेक्टर और शारदानगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।