फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus going to Bihar overturned in ditch, 25 laborers of Nawabganj injured, three seriously

Bareilly News: बिहार जा रही बस खाई में पलटी, नवाबगंज के 25 मजदूर घायल, तीन गंभीर

Fri, 15 Nov 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Bus going to Bihar overturned in ditch, 25 laborers of Nawabganj injured, three seriously
घुंघचाई (पीलीभीत)। बरेली के नवाबगंज से बिहार जा रहे मजदूरों की बस पूरनपुर-बंडा मार्ग पर बलरामपुर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस कोहरे की वजह से हादसा होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी 40 मजदूर बिहार में ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करने जा रहे थे। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे बस घुंघचाई-बंडा हाईवे पर बलरामपुर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बलरामपुर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। अंदर फंसे मजदूरों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में नवाबगंज निवासी अरबाज, वकील, फिरोज, जन्नती बेगम, जयमली, आरिफ, समीर, अलियास, करीम जहां, अफरोज, रफाकत, उवेश, मालती, अकरम व रुकसाना सहित कुल 25 लोगों को चोटें आईं। आठ घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पूरनपुर लाया गया। कुछ को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायल जन्नती बेगम, रुकसाना व जयमली को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का आरोप, चालक इस्तेमाल कर रहा था मोबाइल फोन
मजदूर रफाकत व अन्य का आरोप है कि चालक बस चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसको लेकर मजदूरों ने आक्रोश भी जताया। हालांकि, थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की वजह कोहरा ही रहा। चालक के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed