फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus full of passengers collides with tree on bareilly pilibhit highway

Bareilly News: बहराइच से रोहतक जा रही बस में सवार थे 190 यात्री, हाईवे पर हुआ ऐसा हादसा, मची चीख-पुकार

Sun, 10 Mar 2024 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 11:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बहराइच से हरियाणा के रोहतक जा रही निजी बस बरेली-पीलीभीत हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री चोटिल हुए हैं, जो प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Bus full of passengers collides with tree on bareilly pilibhit highway
बस की खिड़कियों से बाहर निकलते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में रविवार सुबह पीलीभीत हाईवे पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बहराइच से रोहतक जा रही निजी बस भूसी से भरे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद चीखपुकार मच गई। बस में 190 लोग सवार थे। राहगीरों ने पुलिस की मदद से शीशे तोड़कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। करीब 20 से लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से बरेली भिजवाया। अन्य सवारियों को पुलिस ने रोडवेज की चार बसों को रूकवाकर उन्हें बरेली व दिल्ली भिजवाया। कुछ यात्री अपने घर वापस चले गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे निजी बस बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज के गौंटिया मोड़ के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रहे भूसी से भरे ट्रक की साइड लगने से अनियंत्रित हुई बस खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीर जुट गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और राहगीरों के सहयोग से बस के शीशे तोड़कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल लोगों को निजी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद अन्य सवारियों को पीलीभीत की तरफ से आने वाली चार रोडवेज बसों में बैठाकर बरेली व दिल्ली भिजवाया। वहीं बस चालक व परिचालक मौका पाकर भाग गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों बोलीं- नशे में थे चालक-परिचालक 
सवारियों ने बताया कि बस चालक व परिचालक नशे में थे। चालक बस को लहराकर चला रहा था। बहराइच से कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने परिचालक को अपनी सीट पर बैठा दिया। घटना के समय बस को परिचालक ही चला रहा था। हादसे के बाद दोनों बस को छोड़कर फरार हो गए। चालक और परिचालक ने सवारियों से पूरा किराया ले रखा था। गरीब मजदूर किराये के रुपये वापस ने मिलने पर काफी परेशान दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed