{"_id":"686056cf45ae4305a20b2c38","slug":"bus-for-moradabad-will-run-through-sirauli-till-aonla-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-102190-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरौली होकर आंवला तक चलेगी मुरादाबाद के लिए बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरौली होकर आंवला तक चलेगी मुरादाबाद के लिए बस
विज्ञापन
सिरौली। क्षेत्रवासियों की तरफ से मुरादाबाद से सिरौली होकर आंवला तक बस संचालन की मांग को लेकर मुरादाबाद निगम के अफसरों ने गंभीरता से लिया है। एक और निगम की बस का संचालन शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ होगा।
क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि मुराबाद से सिरौली होकर आंवला तक बस चालया जाए। अफसरों के अनुसार उपरोक्त बस मुरादाबाद से सुबह सात बजे चलेगी, जो बिलारी, शाहबाद होकर सुबह नौ बजे सिरौली आएगी। इसके बाद 9 बजकर 30 मिनट पर आंवला पहुंचेगी। इसके बाद आंवला से सुबह 10 बजे चंदौसी संभल होकर दिल्ली प्रस्थान करेगी। इस बस के संचालन से बिलारी, शाहबाद, सिरौली जैसे कस्बों के अलावा रास्ते के लगभग 100 से ऊपर गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे मुरादाबाद के श्याम भक्त सीधे तौर पर मनौना धाम से जुड़ जाएंगे।
कस्बे के लोगों का कहना है कि मनौना धाम को मुरादाबाद से सीधी दो बसें हो गई हैं, जो मनौना धाम पर जाने के बाद दिल्ली चली जाती हैं, लेकिन मनौना धाम से वापसी मुरादाबाद को कोई बस नहीं है। लोगों ने मांग की है कि एक-दो बस मनौना धाम से वापसी मुरादाबाद को भी चलाया जाए, जिससे यात्री दर्शन कर वापस आ सके। कस्बे के युवजन सोशल सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आलम खान, राजकुमार सर्राफ, समाजसेवी सोनू रस्तोगी, भाजपा नेता रामप्रकाश रस्तोगी आदि ने आभार व्यक्त किया है। संवाद