फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bus fell into the canal

नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी

Thu, 11 Jul 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
bus fell into the canal
शारदा नहर में गिरी बस देखते लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
शिमला से नेपाल जा रही प्राइवेट बस लखीमपुर-ढखेरवा मार्ग पर बुधवार सुबह शारदा नहर पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। बस में 33 यात्री, दो चालक और परिचालक थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सही सलामत निकल आए। 12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। दूसरी बस से यात्रियों को नेपाल रवाना किया गया।
विज्ञापन

नेपाली बस के परिचालक टूपेन्द्र टंडन निवासी गांव सलेम (नेपाल) ने बताया कि प्राइवेट ट्रेवल एजेंसी की यह बस नेपाल के जिला डॉग जा रही थी। मंगलवार सुबह बस शिमला से चली थी। बस में 33 यात्री थे। सभी को डॉग जाना था। परिचालक ने बताया कि वह हमेशा पीलीभीत-बस्ती मुख्य मार्ग पर बहराइच के रुपैडिया होकर नेपालगंज के रास्ते जाते हैं, लेकिन सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण चालक ग्रीम बहादुर इस बार ढखेरवा के रास्ते बस ले आया। दूसरा चालक तुलसीराम सो रहा था।
विज्ञापन

बकौल परिचालक यह रास्ता उनके लिए नया था। शायद इसी वजह से हादसा हो गया। लखीमपुर से ढखेरवा मार्ग पर 22 किलोमीटर दूर स्थित शारदा नहर पुल के मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया। 12 यात्री मामूली चोटिल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में एसपी पूनम ने भी मौका मुआयना किया। नहर से क्रेन के जरिये बस निकलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed