{"_id":"6722aab74179a9d5b60852e4","slug":"bus-collides-with-divider-in-front-of-city-station-five-people-injured-bareilly-news-c-4-lko1064-512255-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी स्टेशन के सामने डिवाइडर से टकराई बस, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी स्टेशन के सामने डिवाइडर से टकराई बस, पांच लोग घायल
विज्ञापन
बस हादसे में घायल गोल्डी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।स्रोत पाठक
बरेली। सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार रात ढाई बजे रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लखीमपुर खीरी के युवक समेत पांच यात्री घायल हो गए।
बस्ती डिपो की एक बस मंगलवार रात बस्ती से आनंद विहार जा रही थी। बस में 12 लोग सवार थे। बताते हैं कि चालक को झपकी आने की वजह से रात ढाई बजे सिटी स्टेशन के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइवर से जा टकराई। तब अधिकतर यात्री सो रहे थे। जोरदार झटके के साथ बस में यात्री एक के ऊपर एक गिरे तो चीखपुकार मच गई। राहगीर तत्काल बस के पास पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित निकालकर पुलिस को सूचना दी।
हादसे में लखीमपुर निवासी गोल्डी, सरोजनी और बस चालक समेत पांच लोगों को चोटें आईं। किला और कोतवाली थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें केवल गोल्डी को भर्ती किया गया। बाकी यात्री मरहम पट्टी कराकर घर चले गए। राहगीरों के अनुसार बस धीमी गति में चल रही थी। इसके चलते हादसा भयावह नहीं हुआ और यात्री सुरक्षित रहे। अमर उजाला ब्यूरो