फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus catches fire, passengers safe

अजमेर जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री 

Sat, 17 Mar 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 17 Mar 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bus catches fire, passengers safe
bus catches fire
नेपाल से अजमेर जा रही एक टूरिस्ट बस की बैटरी मे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई । ग्रामीणो ने कड़ी मशक्त के बाद यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया । सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड जांच पड़ताल कर बैरंग लौट गई । 
विज्ञापन

शनिवार को एक टूरिस्ट बस नेपाल के जनकपुर कस्बे से अजमेर शरीफ में चल रहे उर्स में जा रही थी । बस में महिलाओं,बच्चों व पुरूषों समेत 38 यात्री शामिल थे वस जैसे ही बरेली पीलीभीत हाईवे पर बिशनुपर गांव के पास पहुंची उसी बीच बस में लगी बटरी मे शार्ट सार्किट होने से आग लग गई । बस मे लगी आग को देख बस चालक रविन्द्र दास ने बस रोक दी । बस मे लगी आग और धुआ देख ग्रामीण यात्रियों की मदद करने पहुंच गए और यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल कर आग बुझाने में जुट गए । ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। वहीं फायर बिग्रेड की गाड़ी आधा घंटे के बाद घटना स्थल पर पहुंची । बस में सवार आग की चिंगारी देख भारी दहशत में आ गए । 
विज्ञापन


बस की छत पर रखे थे सिलेंडर
बस की छत पर एलपीजी सिलेडर रखे थे यदि आग बस की छत को चपेट में ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था । शुक्र रहा कि आग को ग्रामीणों ने बालू और पानी डालकर काबू पा लिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट एड निकला खाली
बस में लगा फर्स्ट एड खाली लगा था बाॉक्स में पुराना कपड़ा व कुछ नट बोल्ट रखे थे । बस के चालक ने बताया कि फर्स्ट एड खाली हो गया था आगे किसी शहर में रूककर उसमें दवाएं खरीदकर रखने थे । वहीं बस में इमरजेंसी डोर भी नहीं लगा था यात्री आनन-फानन में सामान छोड़कर मुख्य गेट और खिड़कियो से कूद गए थे । 

बस में आग और धुआ देखकर घबरा गए यात्री
बस मे लगी आग को देख यात्री घबरा गए। आनन-फानन में यात्री अपने बच्चों के बस से निकालकर सुरक्षित स्थान पर बैठ गए लेकिन उनके चेहरे पर दहशत के भाव साफ नजर आ रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed