फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

बढ़ने लगे मुसाफिर, रोडवेज की 60 बसें अब भी बाहर

Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। होली से पहले कामगारों की घर वापसी होने लगी है, इस दौरान रोडवेज बसों की कमी से मुश्किलें बढ़ गईं हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि बदायूं डिपो की 60 बसों अब तक वापसी नहीं हो सकी है। चुनाव के सिलसिले में बदायूं डिपो की 97 बसों का अधिग्रहण किया था, इनमें 37 अनुबंधित बसें तो वापस आ चुकी हैं, लेकिन डिपो की 60 बसों की अब तक वापसी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के के बेड़े में कुल 168 बसें शामिल हैं। इनमें निगम की 131 और 37 अनुबंधित बसें हैं। निर्वाचन आयोग ने 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले से ही रोडवेज बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया था। दूसरे चरण में 14 फरवरी के मतदान तक बदायूं डिपो की 60 बसों का अधिग्रहण कर लिया गया। इसके बाद तीसरे चरण तक 97 बसों को निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी के लगा दिया। तीसरे चरण तक डिपो के बेड़े की 37 अनुुबंधित बसों को भी अधिग्रहीत कर लिया गया। इसके साथ ही जिले से होकर निकलने वाले रूटों पर यात्रियों को समस्या होने लगी। यह समस्या अब तक कम नहीं हो सकी है। हालांकि, अनुबंधित 37 बसों की वापसी के बाद लोकल रूटों पर समस्या कुछ कम हुई है, लेकिन लंबे रूटों के यात्रियों को अब भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं-दिल्ली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-मथुरा रूट पर अब भी काफी समस्या है। दरअसल, लंबें रूट पर दौड़ने वाली 60 बसों की अब तक वापसी नहीं हो सकी हे। दूसरे जिलों में नौकरी और रोजगार करने वाले बदायूं के लोगों की होली से पहले वापसी शुरू हो गई है। इन लोगों को लंबे रूट पर बस का काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
-
निगम के पास 71 बसें, दिल्ली जाने लायक सिर्फ 21 बाकी
बदायूं डिपो के बेड़े में 131 निगम की और 37 अनुबंधित बसें हैं। अनुबंधित बसें सिर्फ लोकल रूट पर चलती हैं। निगम की बसों को लंबे रूट पर चलाया जाता है। निगम की 131 में 60 बसें चुनाव ड्यूटी में हैं। इसके बाद डिपो के पास अपनी 71 बसें शेष हैं। इन 71 बसों में भी 50 बसें खटारा होने के कारण दिल्ली नहीं जा सकतीं। इनके दिल्ली में प्रवेश पर रोक हैं। 21 बसें ही बदायूं-दिल्ली रूट पर चल रहीं हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली रूट पर सामान्य दिनों में 80 बसों का संचालन होता है। त्योहारी सीजन में संख्या और भी बढ़ जाती है। होली पर कामगारों की घरों को वापसी हो रही है, लेकिन रूट पर बसों की किल्लत है।

-
डिपो की अनुबंधित 37 बसों की तो चुनाव ड्यूटी से वापसी हो चुकी है, लेकिन अब तक 60 बसें चुनाव ड्यूटी में हैं। इस कारण कुछ रूटों पर पर्याप्त बसें न होने से यात्रियों को समस्या हो रही हे। होली पर यात्री बढ़ने लगे हैं, यात्रियों के दबाव को के मद्देनजर संबंधित रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जा रहा है।
- लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed