फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Burning of effigies of Kumbhakaran, Meghnad and Ravana on 29th

Bareilly News: कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन 29 को

Fri, 20 Oct 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 20 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Burning of effigies of Kumbhakaran, Meghnad and Ravana on 29th
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ का 37वां विराट दशहरा मेला 27, 28 व 29 अक्तूबर को बरेली क्लब मेला मैदान में लगाया जाएगा। कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन 29 अक्तूबर को किया जाएगा। इस संंबंध में बृहस्पतिवार को रोटरी भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
विज्ञापन

मेला डायरेक्टर रोहित जिंदल ने बताया कि 27 को डांस बरेली डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 28 को वॉइस ऑफ बरेली गायन व ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 को बेस्ट कपल व मेला क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। चार्टर अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर ने बताया 28 की शाम दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी। 27 को सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। राइजिंग स्टार फ्रेंडशिप बैंड के शिवम मिश्रा और डांस ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति होगी। 28 को साउथ इंडियन अभिनेत्री व डांस इंडिया डांस फेम स्नेहा गुप्ता और ऊर्जा डांस ग्रुप की प्रस्तुति होगी। कॉमेडी किंग अरशद खान व रेडियो सिटी के लाइव परफॉर्मर प्रस्तुति देंगे। 29 को सुपर साइको डीजे बैंड प्रस्तुति देगा। मेले से होने वाली आमदनी का सदुपयोग शहर की गरीब लड़कियों की शादी, गरीबों की बीमारी व बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि मेले को डिजिटल किया गया है। टिकट क्यूआर कोड से घर बैठे खरीदा जा सकता है। विशेष प्रवेश लाइन की प्रवेश व्यवस्था की जा रही है। तीनों दिन आतिशबाजी की जाएगी। विशेष रूप से सितारों की जंग व 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन 29 की रात 10 बजे किया जाएगा। किड्स जोन में इलेक्ट्रॉनिक झूले लगाए जा रहे हैं। मेले को फ्री फाइव जी जोन बनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, सहमेला निदेशक आशीष मल्होत्रा, सहमेला डायरेक्टर उमेश तलवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed